पिता के निधन के 3 महीने बाद संभावना सेठ की मां की तबीयत खराब, 'मां का ये हाल देखकर मर रही हूं'
भोजपुरी एक्ट्रेस व बिग बॉस फेम संभावना सेठ इन दिनों तमाम मुश्किलों से गुजर रही हैं। कोरोना की लहर में संभावना सेठ के पिता का निधन हो गया और तभी से उनकी मां भी बीमार चल रही हैं। संभावना सेठ के पिता के जाने का गम उनकी मां भूला नहीं पा रही और यही चिंता उन्हें ठीक नहीं होने दे रही है। संभावना सेठ ने मां की हालत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और कहा कि वह मां का दर्द नहीं देख पा रही हैं।
संभावना सेठ ने अपनी मां का वीडियो शेयर किया जिसमें वह मां को चूमते नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की मां बेहद दुबली दिख रही हैं। उनकी तबीयत कितनी खराब है ये इस वीडियो में अंदाजा लगाया जा सकता है। इस पोस्ट पर सोनाली राउत से लेकर पूनम दुबे समेत कई स्टार्स ने रिएक्ट किया और संभावना की हिम्मत बढ़ाई।

संभावना ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, नमस्ते दोस्तो, मैं आप लोगों से कुछ शेयर करना चाहती हैं। मेरी जिंदगी में इमोशनल खलबली मची हुई है। मेरे पिता के जाने के बाद मां की हालत ऐसी हो गई है जोकि मुझे मार रही है। मैं मजबूत बनने की कोशिश कर रही हूं लेकिन पता नहीं कब तक।
कुछ महीने पहले संभावना सेठ के पिता का कार्डिएक अरेस्ट के चलते कोरोना काल में निधन हो गया था। संभावना के पिता कोरोना की चपेत में भी आ गए थे और दिल्ली से इलाज करवा रहे थे। पिता की मौत का जिम्मेदार एक्ट्रेस ने अस्पताल को ठहराया था और उनपर मेडिकल मर्डर का आरोप लगाया था।


Click it and Unblock the Notifications











