कलर्स के '24' की सफलता से खुश अनिल कपूर
अपनी खुशी अनिल कपूर ने '24' पर आधारित एक इंटरेक्टिव मोबाइल गेम पेश करने के मौके पर कही। अनिल ने कहा कि जब लोग उनसे आकर कहते हैं कि अनिल जी आपका शो लाजवाब है और ऐसा शो उन्होंने इंडिया के किसी भी टीवी चैनल पर पहले नहीं देखा तो सच मानिये मेरा सीना खुशी से चौड़ा हो जाता है।
गौरतलब कलर्स पर शुक्रवार और शनिवार को रात दस बजे प्रसारित होने वाले '24' में सुपरस्टार अनिल कपूर ने आतंकवाद-विरोधी इकाई के प्रमुख जय सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई है। शो राठौड़ की जिंदगी के वे 24 घंटे दिखाता है, जहां वह प्रधानमंत्री पद के एक उम्मीदवार की हत्या रोकने व आतंकवादियों द्वार अपह्रत अपनी बेटी की जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करते हैं। अनिल शो की सफलता के लिए टीम की कड़ी मेहनत व जुनून को जिम्मेदार बताते हैं।
उन्होंने कहा, "मैं इस उद्योग में बीते 36 साल से काम कर रहा हूं लेकिन मैंने अब तक किसी को जुनून के साथ इतना काम और कड़ी मेहनत करते नहीं देखा जितना कि इस शो के लिए पूरी टीम और मैंने किया है।" शो की टीआरपी काफी हाई है इसलिए विज्ञापन जगत में भी इस शो को लेकर होड़ मची हुई है।


Click it and Unblock the Notifications
