..................... 24 season 2 shooting to start in May - Hindi Filmibeat

Exclusive- मई अंत में शुरु होगा '24' सीजन 2

अनिल कपूर के टीवी शो 24 का सीजन 2 इस साल टेलीकास्ट होने वाला है। अभी तक इस शो के सीजन 2 को लेकर किसी तरह की खबरें सामने नहीं आई हैं लेकिन हाल ही में फिल्मीबीट के साथ बातचीत के दौरान नील भूपालम जिन्होंने पहले सीजन में आदित्य सिंघानिया का किरदार निभाया था ने बताया कि 24 की शूटिंग जल्द शुरु होगी।

24TV Series

नील ने बताया पहले 24 के दूसरे सीजन की शूटिंग जल्द शुरु होने वाली थी लेकिन कुछ लॉजिस्टिक्स के चलते फिल्म की शूटिंग पोस्टपोन हो गयी। नील ने बताया- "24 के सीजन 2 की शूटिंग दो महीने में शुरु होने वाली थी लेकिन कुछ लॉजिस्टिक्स के चलते पोस्टपोन हो रही है। कलर्स की तरफ से ग्रीन सिग्नल मिलना बाकी है। उम्मीद है कि मई के अंत में शूटिंग शुरु हो जाएगी।"

नील ने ये भी कहा कि 24 ने उन्हें काफी कमर्शियल सफलता दिलाई है और इसीलिए वो इस सीरीज से जुड़े हुए हैं। "24 ने मुझे बहुत कुछ दिया है इसीलिये मैं अभी भी इसका हिस्सा हूं। लेकिन इसके बाद मैं किसी भी टीवी शो का हिस्सा नहीं बनूंगा। मैं सिर्फ फिल्म और थियेटर में ही खुश हूं। टीवी मुझे नहीं भाता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X