24 Season 2: छोटे परदे पर फिर सस्पेंस का तड़का लगाएंगे अनिल कपूर
अनिल कपूर की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है जो अचानक से बढ़ गई उस कारनामे के बाद जो उन्होंने छोटे परदे पर कर दिखाया। अनिल कपूर एक बेहतरीन सस्पेंस कम एक्शन सीरीज़ लेकर आए 24. सीरियल में बड़े परदे के बड़े बड़े सितारे नज़ऱ आए।

इस बार भी अनिल कपूर एक्शन और स्टंट्स का ज़बर्दस्त तड़का लगाने वाले। देखना होगा कि पिछली अनिल के मिशन का पूरा ढांचा राहुल गांधी से प्रेरित था। ऐसे में इस बार वो किस के इर्द गिर्द ताना बाना बुनेंगे ये भी देखने वाला होगा।
मंदिरा बेदी और टिस्का चोपड़ा को परदे पर वापस देखना भी दर्शकों को बेहद पसंद आएगा। अनिल कपूर ने सिद्धिविनायक मंदिर में पत्नी सुनीता के साथ इस सीज़न की सफलता के लिए प्रार्थना की। सीरियल का काम शुरू हो गया है और अनिल का दावा है कि ये सीज़न हर लिहाज़ से पिछले सीज़न से रोमांचक होगा। वहीं उम्मीद की जा रही है कि उनका लुक फिर हैरान करेगा।


Click it and Unblock the Notifications











