जब अमिताभ बच्चन ने भी कर दी तारीफ.. और क्या चाहिए!

By Shivani Verma

अभिनेता अनिल कपूर के शो '24' का सीज़न 2 जल्द ही शुरू होने वाला है। आने वाले इस शो के लिए उन्हें हर जगह से शुभकामनाएं मिल रही हैं। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने भी इसकी काफी तारीफ की है और अनिल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस शो के प्रोमोज़ अद्भुत हैं।

Amitabh Bachchan

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा कि शो '24' के लिए अनिल कपूर और सिकंदर खेर को शुभकामनाएं। यह अद्भुत है। लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो '24' का भारतीय रूपांतर के साथ अनिल कपूर जय सिंह राठौड़ के रूप में छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि इस शो में अनिल कपूर के अलावा साक्षी तंवर और आशीष विद्यार्थी भी प्रमुख भूमिका में दिखाई देंगे। इसका प्रसारण 23 जुलाई से टेलीविजन चैनल कलर्स पर होगा। बता दें कि '24' के पहले सीज़न को लोगों ने काफी पसंद किया था, जिसके बाद इसके सीज़न 2 को बनाने का विचार किया गया।

ये हैं टीवी की रीयल लाइफ दुल्हनें...बेहद खूबसूरत!

गौरतलब है कि पिछले दिनों अनिल कपूर अपने सीरियल का प्रमोशन करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे। उनके साथ एक्ट्रेस साक्षी तंवर और अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर भी मौजूद रहे। इस मौके पर तीनों स्टार्स मीडिया से मुखातिब हुए।

अनिल कपूर ने बताया कि लोगों ने पहला 24 का पहला सीजन पसंद कि इसलिए हमनें इसके दूसरा सीज़न बनाया। हमने पूरी कोशिश की है ये सीजन पहले सीजन से भी ज्यादा अच्छा हो। वहीं अनिल ने बताया कि इस सीजन में मैंने जितना भी एक्शन किया उसकी पहले अच्छे से रिहर्सल की और उसके बाद वो सीन किया। इस सीजन को बनाने में पिछले सीजन से दुगनी मेहनत की है।

वहीं साक्षी ने बताया ऐसे शो में लिमिटड एपिसोड है और इसमें आप कोई चूक नहीं कर सकते। इसलिए आपको हर सीन में आपको अपना शो प्रतिशत देना पड़ता है। साक्षी ने बताया कि अनिल के साथ काम करके काफी मज़ा आया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X