22 साल की अनुष्का सेन ने टेम्परेचर किया हाई, स्विमसूट में शेयर कीं ऐसी तस्वीरें कि फैन्स भी रह गए हक्के-बक्के

Anushka sen

Anushka sen photos viral: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस की लिस्ट में नाम आता है अनुष्का सेन का। जी हां, अनुष्का सेन अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने काम को लेकर भी खास लाइमलाइट में रहती हैं। बता दें कि अनुष्का सेन कई विदेशी इवेंट्स में भी नजर आ चुकी हैं। 22 साल की अनुष्का सेन खुद का घर भी खरीद चुकी हैं। बता दें कि अनुष्का सेन सिर्फ 8 साल की थीं तब से उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपने कदम जमाए हैं। वह कई शोज में बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुकी हैं।

स्विमवियर में नजर आईं अनुष्का सेन
22 साल की अनुष्का सेन ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुष्का सेन नेचुरल पूल में स्विमवियर पहन पोज देती नजर आ रही हैं। अनुष्का सेन सफेद और काली धारी वाली मोनोकिनी में दिख रही हैं। न्यूड मेकअप और सिंपल बन हेयरस्टाइल में वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें कि इंस्टेंट बॉलीवुड ने अनुष्का सेन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की हैं जिसपर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। अनुष्का की तस्वीरें देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये इतनी बड़ी कब हो गई। वहीं दूसरे ने लिखा- आज कल बच्चे कब बड़े हो जाते हैं पता ही नहीं चलता। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-बालवीर में देखी थी बच्ची थी और अब देखो कितनी बड़ी हो गई है।

अनुष्का सेन वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो अनुष्का सेन साल 2012 में 'बालवीर' में नजर आ चुकी हैं। साल 2015 में 'क्रेजी कुक्कड़ फैमिली' में। इसके बाद वह ड्रामा फिल्म 'लिहाफ: द क्विल्ट' में नजर आई थीं। वह शॉर्ट फिल्म 'सम्मदित्ती' में भी काम कर चुकी हैं। इसके बाद वह साल 2019 में 'खूब लड़ी मर्दानी-झांसी की रानी' में नजर आई थीं। इतना ही नहीं साल 2023 में अनुष्का सेन को कोरियाई पर्यटन का मानक राजदूत नियुक्त किया गया था। वह अब जल्द ही कोरियन फिल्मों में भी नजर आने जा रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: anushka sen entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X