2020 में ट्विटर पर सबसे पॉपुलर वेब सीरिज और टीवी शो की LIST- बिग बॉस 14 से लेकर मिर्जापुर 2 तक
ट्विटर इंडिया ने अपनी YearEnd रिपोर्ट रिलीज की है जिसमें उन्होंने साल 2020 में ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित रही वेब सीरिज और टेलीविजन शोज का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, वेब सीरिज की लिस्ट में सबसे टॉप पर है मिर्जापुर 2, जबकि टेलीविजन शोज की लिस्ट में है बिग बॉस। इन शोज को ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रेंड किया गया।
सोशल मीडिया अब इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का अहम भाग बन चुका है। फिल्में, सीरिज, शोज को ट्रेंड करने से लेकर टोल करने तक.. ट्विटर सबका साक्षी है। यूं तो यह साल सभी के लिए अप्रत्याशित रहा है। लेकिन कई ऐसे शोज दर्शकों के सामने आए, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था।

कहना गलत नहीं होगा कि लॉकडाउन के दिनों में ओटीटी प्लेटफॉर्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। सिनेमाघर बंद होने की वजह से दर्शक ओटीटी और टेलीविजन की ओर मुड़ गए, जहां उन्हें काफी नया और अलग कंटेंट देखने को मिला।
यहां देंखे ट्विटर पर इस साल सबसे चर्चित रहे शोज की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications











