#BiggBoss10..ये सब मिलकर करेंगे सेलेब्स की नाक में दम..Non Celeb list आई सामने!
टेलिवीज़न का सबसे कॉन्ट्रवर्शियल शो बिग बॉस 10 जल्द ही आपके सामने आने वाला है। इस बार ये शो और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसमें आपको सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स के साथ साथ आम लोग भी नज़र आ रहै हैं। एक कारण ये भी है कि लोग इसे देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

हाल ही में कुछ नामों की लिस्ट सामने आई है। माना जा रहा है कि ये लोग नॉन सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स के तौर पर नज़र आ सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो में आधे लोग सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट होंगे तो वहीं आधे आम लोग कंटेस्टेंट होंगे।
सलमान की सुलतान..बॉक्स ऑफिस हिट और अब टेलिवीज़न पर धमाल!
रियलिटी पोस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के मेकर्स ने 30 आम लोगों को सिलेक्ट किया है, जिसमें से 13 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया लेकिन इन 13 में से भी आठ लोगों को ही चुना जाएगा। इसके लिए फैन्स को ही वोट करना पड़ेगा। आइए जानते हैं उनके नाम...
1. सबसे पहले नॉन सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट की लिस्ट में नाम आया है मनोज पंजाबी का, जो जयपुर के एक बिजनेसमैन हैं। इनकी हॉबीज़ क्रिकेट खेलना, लड़कियों से फ्लर्ट करना, मिमिक्री करना और कार्टून देखना है। उनकी उम्र 34 साल है।
2. दूसरा नाम है लोकेश कुमारी शर्मा का। ये दिल्ली से हैं और एक स्टुडेंट हैं। इनकी उम्र 25 साल है।
3. तीसरा नीतिभा कौल है और ये भी दिल्ली से हैं। प्रोफेशन से ये एक अकाउंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं। डांस, सिंगिंग, म्यूजिक, स्वीमिंग, रीडिंग इनकी हॉबी है। ये 23 साल की हैं।
4. चौथा नाम है नोयडा के मानवीर गुर्जर का। ये 29 साल के हैं। ये एक डेयरी ऑनर हैं। हॉबी जिम, कबड्डी, रेस्लिंग और दोस्तों के साथ बाहर घूमना है।
5. पांचवा नाम है झाझा (बिहार) के नवीन प्रकाश का। ये 26 साल के टीचर हैं।
6. छठा नाम है मुंबई की काजोल त्यागी का। ये 23 साल की हैं।
7. सातवां नाम है प्रमोद दहिया का। ये प्रोफेशन से राइटर/एक्टर हैं। यूं तो ये हरियाणा से हैं लेकिन अब मुंबई में रहते हैं। ये 37 साल के हैं।
8. आठवा नाम है निखिल मेहता का, जो मुंबई से हैं। ये भी सिंगर/एक्टर हैं। इनकी उम्र 24 साल है।
9. अगला नाम है देव देवगन का, जो लुधियाना से हैं।
10. अगला नाम है मुबंई के फिरोज़ खान का। ये भी एक्टर/सिंगर हैं। ये 27 साल के हैं।
11. अगला नाम पुणे की मंदिरा चौहान का है। ये रेडियो प्रोग्रामिंग करती हैं। ये 36 साल की हैं।
12. अगला नाम है दिल्ली की रुचिका सिंह का, जो एक्टर हैं। इनकी उम्र 39 साल है।
13. अगला नाम दिल्ली की प्रियंका जग्गा का है। ये मार्केटिंग में रिक्रूटर हैं। इनकी उम्र 32 साल है। फिलहाल नीचे देखें इसके नए तीन प्रोमो..
Just one week to go for #BiggBoss10 Launches 16th October 9 PM @ColorsTV -Presented by @iamappyfizz & Powered by @oppomobileindia @BiggBoss pic.twitter.com/SuEzdGqd5u
— Raj Nayak (@rajcheerfull) October 8, 2016
Look who is coming to #BiggBoss10 - Launches 16th October 9 PM @ColorsTV - Presented by @iamappyfizz & Powered by @oppomobileindia @BiggBoss pic.twitter.com/wYo7rFM2qu
— Raj Nayak (@rajcheerfull) October 8, 2016
Launches 16th October 9PM #BiggBoss10 - Meet your contestants @BiggBoss L @ColorsTV - Presented by @iamappyfizz powered by @oppomobileindia pic.twitter.com/RTIEYDO9xi
— Raj Nayak (@rajcheerfull) October 8, 2016


Click it and Unblock the Notifications













