खतरों के खिलाड़ी में नजर आयेंगी 13 हसीनाएं

इस बार खबर है कि 13 हसीनाओं में बिंदू दारा सिंह की बीवी दीना और एमटीवी वीजे बानी भी नजर आयेंगी। खबर है कि बानी ही शाहिद कपूर की जिंदगी में नयी एंट्री ली है। इस शो में अन्य हसीनाओं में नजर आयेंगी कश्मीरा शाह। गौरतलब है कि इससे पहले भी कश्मीरा कई शो में नजर आ चुकी हैं। उनके अलावा और भी जो नाम सामने आ रहे हैं उनमें आरती छाबड़ा का नाम भी सबकी जुबां पर है। चूंकि उन्होंने हाल ही में मनोज वाजपेयी के साथ एक फिल्म में काम किया है और दर्शकों ने उन्हें पसंद भी किया है।
इसके अलावा संभावना शेट्ठ, ज्वाला दत्ता का नाम भी चर्चा में है। अरशद वारसी की पत्नी मारिया गोराटी भी इस सो में स्टंट दिखाती नजर आयेंगी। खबर यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा इन सभी हसीनाओं को पहले एपिसोड में ऑल द बेस्ट कहने आयेंगी। आगे की कमान अक्षय कुमार ही संभालेंगे। मशहूर फैशन डिजाइनर व नीना गुप्ता की बेटी मसाबा से भी बात चल रही है। हो सकता है कि उनकी हामी भरने के साथ उन्हें भी शो में शामिल कर लिया जाये।
खबर यह भी है कि शोवाले राखी सावंत को भी अपने शो में शामिल करना चाहते थे, लेकिन कश्मीरा ने इस बारे में साफतौर पर कह दिया था कि अगर राखी शो में होंगी तो वह काम नहीं करेंगी। इसलिए राखी को शो में फिलहाल तक शामिल नहीं किया जा रहा है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक राखी सावंत की वाइल्ड कार्ड एंट्री जरूर होगी। शो की लांचिंग मई के पहले हफ्ते में की जायेगी। चूंकि फिलहाल अक्षय कुमार काम में व्यस्त हैं और वापस लौटने पर ही वह फिर से यहां की कमान संभालेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











