जमशेदपुर के अभिषेक ने जीता बूगी-वूगी खिताब, अमिताभ ने बताया ग्रेट
और दोस्तों जोर-शोर से शुरू हुआ सोनी टीवी का मशहूर डांस रियलिटी शो 'बूगी-वूगी' का समापन बहुत ही भव्य ढंग से रविवार को हो गया। इस साल का यह खिताब जमशेदपुर के अभिषेक सिन्हा ने अपने नाम किया जिनके बेजोड़ डांस के आगे देश की जनता पूरी तरह से नतमस्तक हो गयी। रविवार को मुंबई में शो का ग्रैंड फिनाले हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन मौजूद थे।
उन्होंने ही शो के विनर 11 साल के अभिषेक सिन्हा को विनिंग ट्राफी और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा 10 लाख रुपये की राशि सौंपी, इसके अलावा अभिषेक को प्रायोजक हार्लिक्स की ओर से एक लाख रुपये का चेक भी दिया गया। अमिताभ ने अभिषेक की जमकर तारीफ की और कहा कि वो महान हैं। उनके पास बहुत एनर्जी है, वो बेमिसाल हैं, मैं अभिषेक और उनके परिवार को जीत के लिए बहुत बहुत बधाई देता हूं।
Must Click: 'बूगी-वूगी' के ग्रैंड फिनाले की तस्वीरें
विजेता घोषित किये जाने के बाद अभिषेक सिन्हा ने कहा, 'मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने खिताब जीत लिया है। यह सपने जैसा लग रहा है। मैं अपने जजेज और कोरियोग्राफर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनके बदौलत मैं जीत सका।'
रविवार को संपन्न हुआ ग्रैंड फिनाले बहुत ही भव्य रहा। जहां शो में जमकर प्रतिभागियों उर्गेन, प्रीतजोत, बेबेचना और हरमी ने ठुमके लगाये वहीं दूसरी ओर जज जावेद जाफरी और होस्ट सरगुन मेहता ने भी रंगारंग प्रस्तुति देकर हर किसी का मन मोह लिया।
इस शो की खास बात यह रही कि इस ग्रैंड फिनाले में जहां वरूण धवन और इलियाना डिक्रूज ने अपनी आने वाली फिल्म 'मैं तेरा हीरो' का प्रमोशन किया वहीं दूसरी ओर अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म 'भूतनाथ रिटर्न्स' के गाने पर जमकर बच्चों संग ठुमके लगाये।
एक नजर नीचे कि स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











