..................... तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन की तस्वीरें वायरल taarak Mehta ka ooltah chashmah dayaben aka Disha Vakani new pic viral - Hindi Filmibeat

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन दिशा वकानी की वापसी, पहली तस्वीरें Leak !

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस के लिए ये तस्वीर किसी सरप्राइज से कम नहीं है। जहां पर दयाबेन की ये लेटेस्ट तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दिशा वकानी इस तस्वीर में अपनी बेटी स्तुति के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीरें देखने पर साफ पता चलता है कि दिशा किसी फैमिली फंक्शन का हिस्सा बनी हैं।

स्पॅाटबॅाय की खबर अनुसार दिशा की ये तस्वीरें अहमदाबाद (गांधीनगर) में क्लिक की गई हैं। जहां पर सभी के साथ नजर आ रही हैं। दयाबेन के फैंस ने इस तस्वीर को पूरी तरह से वायरल कर दिया है। बता दें कि साल 2019 के खत्म होने से पहले ये खबर तय मानी जा रही थी कि एक बार फिर से दिशा वकानी शो में वापसी कर सकती हैं।

Disha Vakani

उन्होंने शो के लिए एक सीन की भी शूटिंग की थी। लेकिन एक बार से उनकी वापसी का मामला लटका हुआ दिखाई दे रहा है। तकरीबन दो साल पहले दिशा ने शादी के बाद प्रेग्नेंसी के लिए लीव लिया था। लेकिन फिर उनका ये लीव शो छोड़ने के फैसले तक आ गया ।

दिशा ने शादी और बेटी के बिजी शेड्यूल के कारण शो से दूरी बना ली। हालांकि ये भी खबर सामने आयी थी कि दिशा वकानी ने कुछ शर्त के साथ वापसी का फैसला लिया था।

खासतौर पर महीने में सिर्फ 15 दिन काम और अपनी फीस बढ़ाने पर विचार करने के लिए कहा था। जिसके लिए मेकर्स ने साफ तौर पर इंकार कर दिया।

बहरहाल, ये देखना दिलचस्प होगा कि शो में दयाबने की वापसी कब होती है। वैसे टीआरपी में टॅाप रहने वाले इस शो के सभी कलाकारों की फीस जानकर आपके होश उड़ जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X