दिव्या भारती की मौत के बाद लाडला सेट पर श्रीदेवी के साथ होने लगी अजीब चीज़ें
दिव्या भारती अगर होतीं तो 25 फरवरी को अपना 45वां जन्मदिन मना रही होतीं। दिव्या भारती उन चंद अभिनेत्रियों में से थीं जिन्होंने कम उम्र में काफी सफलता देखी।
केवल 19 साल की उम्र में दिव्या भारती हिंदी फिल्मों की सबसे सफल अभिनेत्री थीं। लेकिन 5 अप्रैल को अचानक उनकी मौत के बाद हर कोई सदमे में रह गया। दिव्या भारती की मौत, संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी घर की बालकनी से गिर कर हो गई थी।

मौत के बाद दिव्या भारती अपनी कई फिल्में अधूरी छोड़ गईं। इनमें से कुछ फिल्मों को दोबारा दूसरी हीरोइन के साथ शूट किया गया। दिव्या भारती की मौत के बाद श्रीदेवी ने लाडला में दिव्या भारती को रिप्लेस किया। उनकी मौत के बाद श्रीदेवी ने उनकी अधूरी फिल्म लाडला पूरी की थी। अभी भी लाडला में दिव्या भारती के शूट किए हुए कई सीन, यूट्यूब पर मौजूद हैं।
लेकिन शूटिंग के दौरान सेट पर बहुत सी अजीब घटनाएं होती थीं। पहले दिव्या भारती और बाद में श्रीदेवी की लाडला को स्टार ने भी ये अनुभव एक इंटरव्यू में साझा किए थे।

लाडला की शूटिंग के दौरान का किस्सा
लाडला की आधी शूटिंग दिव्या भारती ने की थी। फिर अचानक उनकी मौत हो गई और फिल्म की शूटिंग दोबारा श्रीदेवी ने की। श्रीदेवी वही सीन शूट कर रही थीं उसी जगह, जहां दिव्या भारती ने शूटिंग की थी।

बार बार अटकने लगीं श्रीदेवी
सीन में शक्ति कपूर और रवीना टंडन थे। श्रीदेवी बार बार उसी जगह अटक जातीं, जहां, दिव्या भारती अटक जाती थी। रवीना टंडन और शक्ति कपूर डर गए। बात दिव्या भारती की मौत के 6 महीनों बाद की थी।

पढ़ने पड़े थे मंत्र
इसके बाद, शक्ति कपूर ने सुझाव दिया गायत्री मंत्र पढ़ने का। रवीना टंडन ने श्रीदेवी का हाथ पकड़ा और कुछ देर तक गायत्री मंत्र का जाप किया। फिर जाकर शूटिंग पूरी हो पाई। गौरतलब है कि श्रीदेवी और दिव्या भारती, दोनों की ही मौत अचानक ही, रहस्यमयी हालात में हुई। उनकी मौत गुत्थी बनकर ही रह गई।

रवीना टंडन के लिए मुश्किल
रवीना टंडन और श्रीदेवी ने एक साथ लाडला में काम किया है। उनके लिए इस फिल्म की शूटिंग खासा मुश्किल थी क्योंकि पहले वो यही सारे सीन दिव्या भारती के साथ शूट कर चुकी थीं लेकिन उसी दौरान दिव्या भारती की मृत्यु हो गई और श्रीदेवी ने फिल्म दोबारा शूट की।

मौत की गुत्थी
जहां, श्रीदेवी के बारे में कहा गया कि वो शराब के नशे में बाथटब में डूबकर मर गईं वहीं दिव्या भारती शराब के नशे में अपनी बिल्डिंग की बाल्कनी से नीचे गिर गईं।

मौत के बाद रिलीज़ हुई फिल्में
दिव्या भारती की मौत के बाद रंग और शतरंज जैसी फिल्में रिलीज़ हुईं। वहीं उनकी अधूरी फिल्मों को दूसरी हीरोइनों के साथ पूरा किया गया। रंग की हीरोइन आएशा ज़ुल्का ने भी एक इंटरव्यू में सेट पर अजीब चीज़ें होने की बातें शेयर की थीं।

स्क्रीन ही गिर पड़ी
रंग के ट्रायल के दौरान ही आएशा ज़ुल्का ने एक और अजीब किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि दिव्या की मौत के बाद फिल्म पूरी हो पाई और पूरी टीम फिल्म देखने फिल्म सिटी पहुंची। जैसे ही दिव्या की स्क्रीन पर एंट्री हुई, पूरी स्क्रीन ही गिर गई और हर कोई घबरा गया।

सब कुछ जानती थी दिव्या
उनके बारे में बात करते हुए आएशा ज़ुल्का ने एक इंटरव्यू में कहा कि दिव्या की ज़िंदगी में सब कुछ जल्दी हुआ। करियर, शादी, सफलता। जैसे कि उसे पता हो कि उसके पास वक्त कम है।


Click it and Unblock the Notifications












