शादी के पांच साल बाद तलाक लेने जा रहा ये सुपरस्टार कपल, पत्नी पर लगाया हैरान करने वाले आरोप

Yuva Rajkumar Sridevi Byrappa Divorce: दिवंगत एक्टर डॉ.राजकुमार के पोते और एक्टर राघवेंद्र राजकुमार के बेटे युवा राजकुमार अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर विवादों में आ गए हैं। शादी के पांच सालों बाद इस कपल की लाइफ में रिश्ता टूटने की नौबत आ गई है। करीब सालभर से दोनों के बीच मतभेद चरम पर आ पहुंचे हैं जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो युवा राजकुमार और श्रीदेवी की फैमिली ने दोनों के बीच विवादों को सुलझाने की कोशिश की। हालांकि दोनों के बीच मामला नहीं सुधरा और अब युवा राजकुमाप ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी है। वहीं श्रीदेवी की तरफ से अब तक इसपर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
26 मई 2019 को शादी के बंधन में बंधे युवा राजकुमार और श्रीदेवी बायरप्पा के बीच लंबे समय से तकरार चल रही थी। इसके बावजूद कपल को युवा सिनेमा मुहूर्त कार्यक्रम के दौरान एक साथ देखा गया। हालांकि फिल्म 'युवा' की रिलीज के दौरान श्रीदेवी नजर नहीं आईं।
अब युवा राजकुमार ने तलाक के लिए याचिका दायर कर दी है। इस बात से साफ है कि एक्टर अब अपनी पत्नी के साथ अपनी रिश्ता खत्म करने का फैसला कर चुके हैं। युवा राजकुमार ने पत्नी श्रीदेवी बायरप्पा पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है और तलाक की अर्जी दाखिल की है। हालांकि सच्चाई क्या है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
एशियनेट न्यूज की मानें तो एक्टर और श्रीदेवी बायरप्पा ने श्रीदेवी बायरप्पा के खिलाफ जाकर शादी रचाई थी। दिवंगत एक्टर पुनीत राजकुमार ने कपल को सपोर्ट करते हुए शादी कराई थी। लेकिन अब शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई जिसके बाद एक्टर ने अब तलाक लेने का फैसला लिया है।


Click it and Unblock the Notifications