..................... who is Sangeetha Sornalingam divorcing Thalapathy Vijay after 27 years kaun hain Sangeetha Sornalingam - Hindi Filmibeat

कौन हैं संगीता? एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के कारण 27 सालों बाद थलपति विजय ले रही हैं तलाक, कैसे हुई पहली मुलाकात ?

Thalapathy Vijay Sangeetha Sornalingam Divorce: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें आ रही हैं कि उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम उनसे अलग होने का फैसला ले सकती हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए कहा कि इस वजह से उन्हें लंबे समय तक मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। हालांकि अभी तक इस बारे में दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल रही है। इसी वजह से लोग संगीता के बारे में ज्यादा जानना चाहते हैं।

Thalapathy Vijay Sangeetha Sornalingam Divorce

कौन हैं संगीता?

संगीता श्रीलंका के एक बड़े बिजनेसमैन की बेटी हैं। उनका परिवार तमिल मूल का है, लेकिन शादी से पहले वे लंदन में रहती थीं और उनकी पढ़ाई-लिखाई भी वहीं हुई। शादी के बाद वे भारत आ गईं। वे ज्यादातर लाइमलाइट से दूर रहती हैं और परिवार पर ध्यान देती हैं। कुछ जगहों पर उनके बिजनेस से जुड़े होने की बातें भी कही गई हैं, लेकिन इसकी पक्की जानकारी सामने नहीं आई है।

कैसे शुरू हुई दोनों की कहानी?

कहा जाता है कि संगीता पहले विजय की बहुत बड़ी फैन थीं। उन्होंने 1996 में आई फिल्म Poove Unakkaga देखी थी और उसी के बाद से वे विजय को पसंद करने लगीं। फिल्म हिट होने पर वे लंदन से चेन्नई सिर्फ उन्हें बधाई देने पहुंच गई थीं।

यहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी और फिर दोनों परिवार भी करीब आ गए। परिवार की रजामंदी से 25 अगस्त 1999 को चेन्नई में उनकी शादी हो गई। विजय ईसाई परिवार से हैं और संगीता हिंदू परिवार से, लेकिन उनकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी।

परिवार

शादी के बाद साल 2000 में उनके बेटे जेसन संजय का जन्म हुआ। फिर 2005 में बेटी दिव्या साशा आईं। दोनों ने करीब 27 साल साथ बिताए। अब अचानक अलग होने की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। सभी को इंतजार है कि इस बारे में सच्चाई क्या है और दोनों खुद क्या कहते हैं।

Read more about: thalapathy vijay bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X