कौन है राज निदिमोरू? सामंथा रुथ प्रभु ने बनाया हमसफर, वर्क प्रोफाइल जानकर दंग रह जाएंगे आप

Who is Raj Nidimoru: साउथ की सुपर डुपर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने फिर से अपने हाथ पीले कर लिए हैं और फिल्म निर्माता राज निदिमोरु से शादी कर ली है। जी हां, इसके पहले उन्होने नागा चैतन्य को जीवनसाथी बनाया था लेकिन वो रिश्ता ज्यादा नहीं चला।
आज यानि सोमवार को शादी के बंधन में बंधने के बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं और फैंस उनको लगातार बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं सामंथा ने किससे शादी की है?
कौन हैं राज निदिमोरू? इसके पहले आपने शायद ही उनका नाम सुना होगा। सुर्ख लाल साड़ी में सामंथा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया जाम कर चुकी हैं और धड़ाधड़ा वायरल हो रही हैं।
कौन हैं राज निदिमोरू
काफी समय से खबरें आ रहीं थीं कि सामंथा रुथ प्रभु किसी को डेट कर रही हैं और वो राज निदिमोरू ही थे। आपने भले ही उनका नाम ना सुना हो लेकिन राज कोई आम आदमी नहीं बल्कि एक फिल्म निर्माता-निर्देशक हैं। उन्होने द फैमिली मैन जैसी वेब सीरीज निर्देशित की है। इसके अलावा वो प्रसिद्ध फिल्ममेकिंग टीम "राज एंड डी.के." के सदस्य भी हैं। शोर इन द सिटी, सिनेमा बंदी और अनपॉज्ड जैसी फिल्मों के साथ-साथ सिटाडेल: हनी बनी और फर्जी जबरदस्त सीरीज के लिए वो जाने जाते हैं। गौरतलब है कि राज का जन्म आंध्र प्रदेश के तिरुपति में हुआ था और पहले फिल्म उनका पैशन नहीं थी। उन्होने अमेरिका जाने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए एसवीयू कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंट्री मारी थी लेकिन बाद में सबकुछ बदल गया। साल 2009 में 99 जैसे दमदार प्रोजेक्ट से उनके करियर की शुरुआत हुई और आज साउथ में वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है।
इतना तो तय है कि राज के साथ सामंथा का सफर काफी शानदार होने वाला है। देखने वाली बात होगी कि राज और सामंथा फिर से कब किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं। सामंथा के साथ शादी से पहले भी दोनों अक्सर नजर आते थे और साथ में लोग उनको पसंद करते थे।


Click it and Unblock the Notifications











