कौन है 45 लाख का सोना लौटाने वाली पद्मा? जिसे रजनीकांत ने घर बुलाकर पहनाई सोने की चेन
Who is Padma: सोशल मीडिया पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वह एक महिला को अपने घर पर सम्मानित करते दिखाई दे रहे हैं। रजनीकांत ने महिला को सोने की चेन पहनाई है। फैंस उनके इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं।

कौन हैं पद्मा?
लोगों के मन में यह सवाल था कि आखिर यह महिला कौन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला का नाम पद्मा है। वह चेन्नई के टी नगर इलाके में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करती हैं।
पद्मा को मिला था सोने से भरा बैग
कुछ दिन पहले काम के दौरान पद्मा को एक लावारिस बैग मिला था। इस बैग में सोने के गहने रखे थे। पद्मा चाहतीं तो वह बैग अपने पास रख सकती थीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
Superstar #Rajinikanth personally called Padmaa and presented her with a gold chain.. ⭐ She is a frontline worker who recovered 45 sovereigns of gold jewellery lying on the road and handed it over to its owner.. 👏 pic.twitter.com/Hc26G73sj0
— Laxmi Kanth (@iammoviebuff007) February 3, 2026
ईमानदारी की मिसाल बनीं पद्मा
पद्मा ने तुरंत इस बैग के बारे में अपने सुपरवाइजर को बताया। इसके बाद बैग को पॉन्डी बाजार पुलिस स्टेशन में जमा कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद सोने के गहने उनके असली मालिक को लौटा दिए।
रजनीकांत ने घर बुलाकर किया सम्मान
जब रजनीकांत को पद्मा की ईमानदारी के बारे में पता चला, तो वह उनसे बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने पद्मा को अपने चेन्नई स्थित घर बुलाया और सम्मान के तौर पर उन्हें सोने की चेन पहनाई।
Superstar #Rajinikanth honours frontline worker Padma with gold chain and monthly ₹10K support for her selfless service 🫡❤️ pic.twitter.com/sUJCc3v7ET
— Ayyappan (@Ayyappan_1504) February 3, 2026
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी किया सम्मान
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी पद्मा की ईमानदारी की सराहना की। उन्होंने पद्मा को एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया।


Click it and Unblock the Notifications











