कौन है नागार्जुन की होने वाली छोटी बहू? नागा चैतन्य की शादी के बीच अखिल अक्कीनेनी ने की सगाई

Nagarjuna Younger Bahu Zainab Ravdjee

Nagarjuna Younger Bahu Zainab Ravdjee: इस समय नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपनी शादी को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। लेकिन अब इसी बीच नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्कीनेनी ने भी सगाई कर ली है। बता दें कि अखिल ने जैनब रावदजी को हमसफर बनाने का तय किया है। इसीलिए आज हम आपको नागार्जुन के होने वाली छोटी बहू के बारे में बताने वाले हैं कि वह कौन है और क्या करती हैं?

दरअसल आपको बता दें कि नागार्जुन ने अपने एक्स अकाउंट से छोटे बेटे अखिल की सगाई की घोषणा कर दी है। उन्होंने इस पर लिखा कि "हम अपने बेटे अखिल अक्कीनेनी और हमारी होने वाली छोटी बहू जैनब रावदजी की सगाई की घोषणा कर रहे हैं और बहुत खुश हैं। जैनब को अपने परिवार में शामिल करने में हमें बहुत खुशी हो रही है। इसीलिए इस कपल को शुभकामनाएं और बधाई दें।"

लेकिन अगर हम द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि अखिल अक्कीनेनी की मंगेतर जैनब रावदजी मुंबई की एक आर्टिस्ट और आर्ट एक्जीबिटर है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में एक लाइफस्टाइल ब्लॉगर लिखा हुआ है। जो स्किन केयर करती है।

जैनब रावदजी में रहती हैं और मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वह इंडस्ट्रियलिस्ट जुल्फी रावदजी की बेटी है। साथ ही जेडआर रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरपर्सन जैन रावदजी की बहन हैं। दोनों की सगाई होने के बाद नागार्जुन ने उनकी शादी को लेकर भी बयान दिया है।

दरअसल नागार्जुन के अनुसार अभी तक शादी की तारीख फाइनल नहीं हुई है और हो सकता है कि दोनों अगले साल भी शादी करें। अखिल और जैनब रावदजी कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब सगाई करके दोनों ने अपने रिश्ते को भी कंफर्म कर दिया है।

हालांकि अगर हम नागार्जुन के बड़े बेटे नागा चैतन्य की बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने शोभिता धुलिपाला के साथ में सगाई की थी। लेकिन अब खबरों के अनुसार इसी साल 4 दिसंबर को दोनों शादी करने वाले हैं। मालूम हो कि नागा चैतन्य ने इससे पहले सामंथा रुथ प्रभु के साथ में शादी की थी और 4 साल के बाद उनका तलाक हो गया।

More from Filmibeat

Read more about: akhil akkineni nagarjuna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X