6.5 फीट लंबा, MMA चैंपियन और रोज़ाना 2 लाख फीस! कौन है राम चरण की परछाई बनकर चलने वाला बॉडीगार्ड?

Ram Charan Bodyguard Kevin Kunta: फ़िल्म इंडस्ट्री के सितारे कई बार अपनी पर्सनल चीजों को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में आ जाते हैं। कई बार तो इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स या फिर अपनी कार कलेक्शन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस बार साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले रामचरण अपने बॉडीगार्ड को लेकर चर्चा में है। हर कोई जानना चाहता है की लंबी चौड़ी कड़कती वाले और रामचरण के बॉडीगार्ड कौन है और एक दिन की कितनी फीस लेते हैं।

Ram Charan Bodyguard Kevin Kunta

कौन है रामचरण का बॉडीगार्ड?

जब भी सेलिब्रिटीज के बॉडीगार्ड को लेकर बात होती है तो सबसे पहले सुपरस्टार सलमान खान के पर्सनल बॉडीगार्ड शेरा का नाम सामने आता है। जो आज के वक्त में फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन अब शेरा को भी टक्कर देने के लिए रामचरण का बॉडीगार्ड आ चुका है। जिसका नाम केविन कुंटा है।

केविन कुंटा कि अगर हम निजी जिंदगी को लेकर बात करते हैं तो आपको बता दें कि कुछ मीडिया खबरों की माने तो वह मूल रूप से अफ्रीकी देश गांबिया के रहने वाले हैं। प्रोफेशनल तौर पर वह इंटरनेशनल लेवल के एमएमए फाइटर भी रह चुके हैं। जिन्होंने वर्ल्ड लेवल पर एमएमए चैंपियन का खिताब भी जीता है। लेकिन अभी के वक्त में वह इटली में रहते हैं और इसी देश से उन्होंने एमएमए चैंपियनशिप का ख़िताब हासिल किया है।

लेकिन अभी के समय में केविन कुंटा भारत में है और रामचरण के बॉडीगार्ड बनकर नजर आते हैं। अपनी आने वाली फिल्म पड़ी के प्रमोशन के लिए भी रामचरण जहां पर भी जा रहे हैं वहां पर उनके बॉडीगार्ड साये की तरह उनके साथ में नजर आए। सॉलि़ड फिटनेस और 6.5 इंच की हाइट वाले इस बॉडीगार्ड के सामने रामचरण को गलती से भी कोई छू भी नहीं सकता है।

कितनी मिलती है केविन कुंटा को फीस?

केविन कुंटा कि अगर हम ऑफिस की बात करें तो आपको बता दें कि वैसे तो फिल्म इंडस्ट्री में पर्सनल बॉडीगार्ड की फीस के मामले में सबसे ज्यादा महंगे सिक्योरिटी प्रोफेशनल शेरा ही माने जाते हैं। लेकिन अभी के वक्त में रामचरण के बॉडीगार्ड केविन कुंटा की फीस को लेकर जो जानकारी आ रही है वह सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को भी पीछे छोड़ रही है। खबरों के अनुसार वह एक दिन के लिए 2 लाख की फीस लेते हैं जो महीने के तकरीबन 60 लाख होते हैं।

Read more about: ram charan shera
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X