कौन है अनिरुद्ध रविचंदर, काव्या मारन के साथ स्पेन लेंगे साथ फेरे? चर्चा में SRH की मालकिन की शादी!

Who is Anirudh Ravichandar: आईपीएल में हैदराबाद के मैच के दौरान आपको स्क्रीन पर एक चेहरा जरूर दिखता होगा और वो हैं इस टीम की मालकिन काव्या मारन। जी हां, उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी शानदार हो चुकी है और क्रिकेट से हटकर काव्या अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में हैं।

Anirudh Ravichandar

क्या आप जानते हैं कि काफी समय से उनकी शादी को लेकर चर्चा हो रही है और उनका नाम अनिरुद्ध रविचंदर से जोड़ा जा रहा है। चर्चा है कि दोनों काफी जल्दी शादी के बंधन में बंधेंगे और स्पेन में डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान बनाया जा रहा है।

खबरें यहां तक हैं कि सबकुछ तय हो चुका है और दोनों का परिवार इस साल के अंत तक दोनों की शादी में शामिल होने वाला है।

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?

काव्या मारन को लेकर कहा जा रहा है कि वो काफी समय से अनिरुद्ध को डेट कर रही हैं और अब शादी करने वाली हैं। अनिरुद्ध रविचंदर एक मशहूर कंपोजर हैं जो कि साउथ की कई शानदार ब्लॉकबस्टर्स में अपना म्यूजिक दे चुके हैं। लोग उनको काफी पसंद करते हैं और उनके लगभग सभी गाने रिलीज होकर धमाका करते हैं।

लेकिन इस शादी को लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है और ना ही परिवार में किसी ने कोई पुष्टि की है। कुछ समय पहले शादी की इन अफवाहों को लेकर अनिरुद्ध रविचंदर मजाक मजाक सफाई दे चुके हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान कब होता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की बातें होती रहती हैं। काव्या मारन कई सालों से छाई हुई हैं और वो हैदराबाद का एक मैच भी नहीं छोड़ती हैं।

Read more about: kavya maran
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X