They Call Him OG: क्या आप जानते हैं OG का मतलब और फुल फॉर्म? पवन कल्याण की फिल्म ने तोड़ा पुष्पा 2 का रिकॉर्ड

They Call Him OG Meaning And Full Form: पवन कल्याणकी फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' आज ही रिलीज हुई है। फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार था इसके साथ ही फिल्म की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस से भी काफी उम्मीदे हैं। इन सबके बीच फिल्म का टाइटल काफी चर्चाओं में है। टाइटल में ओजी शब्द का मतलब आखिर क्या है? साथ ही टाइटल में ओजी की फुल फॉर्म क्या होती है। हम आपको इस सबसे बारे में विस्तार से बताते हैं।
OG Meaning And Full Form?
OG की फुल फॉर्म ओरिजनल गैंगस्टर (Original Gangster) है। इसी फुल फॉर्म से इसका मतलब भी साफ हो चुका है यानि के असली गुंडा। ऐसे में इस फिल्म का फुल टाइटल 'दे कॉल हिम ओरिजनल गैंगस्टर' है।
बताते चले की ये फिल्म पवन कल्याण की इस साल की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म हरी हारा वीरा मल्लू रिलीज हुई थी। इस क्राइम गैंगस्टर क्राइम एक्शन ड्रामा को सुजीत ने ही लिखा है और उन्होंने इसे खुद ही डायरेक्ट भी किया है।
They Call Him OG Box Office Prediction
फिल्मीबीट के साथ एक्सलूसिव बातचीत में फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट रोहित जैसवाल ने बताया कि लगभग 220 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी फिल्म They Call Him OG के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है, जिसमें पेड प्रीव्यू की कमाई भी शामिल है।
दिलचस्प बात यह है कि अगर बॉक्स ऑफिस की यह भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो They Call Him OG राम चरण की फिल्म Game Changer को पीछे छोड़ देगी, जिसने पहले दिन 51 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके साथ ही यह फिल्म 2025 में भारत में किसी तेलुगु फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।
पुष्पा 2 का तोड़ा रिकॉर्ड
पवन कल्याण की ओजी ने प्रीमियर डे कलेक्शन में अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है। आंकड़ों के अनुसार, पवन कल्याण की फिल्म ने तेलुगु सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2- द रूल' से भी बड़ी शुरुआत की है। 'पुष्पा 2' ने अपने प्रीमियर शो से 10.65 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि 'दे कॉल हिम ओजी' कल दोपहर 1 बजे तक ही 11 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी थी।
They Call Him OG Star Caste
पवन कल्याण और इमरान हाशमी के अलावा They Call Him OG में कई बेहतरीन स्टार्स शामिल है। फिल्म की स्टार कास्ट में प्रियंका मोहन, अर्जुन दास, प्रकाश राज, राव रमेश, श्रीया रेड्डी और शुभलेखा सुधाकर जैसे नाम शामिल हैं।
They Call Him OG Storyline
गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर ओजस गंभीर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार पवन कल्याण निभा रहे हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि ओजस दस साल तक मुंबई से दूर रहने के बाद एक मिशन पर वापस लौटता है, जिसका मकसद है एक और अपराधी सरगना ओमी भाऊ (जिसे इमरान हाशमी निभा रहे हैं) का सफाया करना।


Click it and Unblock the Notifications











