क्या है Hema Committee Report ? जिसने खोल दिया मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का काला घिनौना राज

What is Hema Committee Report: फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की इच्छा हर एक के दिल में होती है। हर कोई चाहता है कि वह कैमरे के सामने आए टीवी पर दिखे। जिसके लिए महिलाएं काफी मेहनत भी करती हैं। कभी वह अपनी फिटनेस पर ध्यान देती हैं तो कभी वह ऑडिशन के चक्कर लगाती हैं। अगर वह किसी बड़ी स्टार की बेटी हैं तो वह कैमरे के पीछे होने वाली कई गलत गतिविधियों से दूर रहती हैं, लेकिन अधिकतर लड़कियों को कास्टिंग काउच, यौन उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और हमले जैसी कई घिनौनी चीजों का सामना करना पड़ता है।
कई बार ऐसा होता है कि मेल एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। फीमेल आर्टिस्ट को काम मिल जाता है, लेकिन उसके लिए अलग-अलग शर्तों से उन्हें गुजरना पड़ता है। इसीलिए साल 2017 में मीटू मूवमेंट चलाया गया था। जिसमें कई देश विदेश की एक्ट्रेसेस ने हिस्सा लेकर यौन शोषण के खिलाफ लड़ाई की थी। इतनी एक्ट्रेसेस के साथ ऐसी घटना सुन लोग तो हैरान ही रह गए थे। वहीं अब आई है 'हेमा कमेटी रिपोर्ट' (Hema Committee Report) जिसके आजकल जमकर चर्चे हो रहे हैं चलिए जानते हैं कि क्या है ये रिपोर्ट।
क्या है हेमा कमेटी रिपोर्ट
फिल्म इंडस्ट्री में महिला आर्टिस्ट को एक रोल देने के लिए उनसे अनैतिक डिमांड की जाती है। फिजिकल फेवर की मांग की जाती है और कई प्रकार से उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। वहीं मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिला कलाकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हेमा कमेटी रिपोर्ट (Hema Committee Report) बनाई गई और इस मामले पर रिसर्च के लिए साल 2019 की रिटायर्ड न्यायमूर्ती हेमा की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय समिति का गठन किया गया।
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के काले चिट्ठे खोलने के लिए 235 पन्नों की एक रिपोर्ट बनाकर तैयार की गई और इसे पिछले दिनों जस्टिस के हेमा के नेतृत्व में बनी कमेटी ने तैयार किया था। इस रिपोर्ट को बनाने के लिए कमेटी ने इंडस्ट्री की उन सभी महिलाओं से बात की जिनकी उम्र 30 साल से कम है। कमेटी ने अलग-अलग स्तर पर काम किया और कितने तरह से शोषण किए जा रहे हैं इस बारे में भी जांच की। वहीं इस रिपोर्ट के आधार पर बताया जा रहा है कि महिलाओं पर कम से कम 17 तरीके से शोषण किए जा रहे हैं।
बता दें कि इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद साउथ के कई बड़े स्टार्स का काला चिट्ठा इस रिपोर्ट में खुल चुका है। बता दें कि साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने AMMA के प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं सिद्दिकी (AMMA general secretary) रंजीत (KCA Chairperson) दिलीप (एक्टर) मुकेश, मनियांपिल्ला राजू, इडावेला बाबू, जयसूर्या और बाबूराज पर भी सेक्सुअल हरासमेंट का आरोप लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











