Thalapathy Vijay Caste: किस जाति से ताल्लुक रखते हैं थलापति विजय? प्रचंड जीत से पहले जानिए डिटेल्स

Thalapathy Vijay Caste: पश्चिम बंगाल के साथ साथ अब तमिलनाडु में भी एक बड़ा उलटफेर होने जा रहा है। खबरें हैं कि थलापति विजय की पार्टी टीवीके इस बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर निकली है।

Thalapathy Vijay

हालांकि अभी भी वोटों की गिनती जारी है लेकिन ऐसा लग रहा है कि विजय को अब तमिलनाडु का सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता है। मौजूदा सीएम एमके स्टैलिन की पार्टी को हराने के बाद विजय के फैंस लगातार तमिलनाडु में जश्न मना रहे हैं।

ऐसे में विजय को लेकर लोग तमाम बातें जानना चाहते हैं। क्या आपको पता है कि भारत की राजनीति में धर्म और जाति का काफी बड़ा महत्व रहता है। ऐसे में लोग लगातार सर्च कर रहे हैं थलापति विजय की जाति क्या है। काफी कम लोग जानते हैं कि उनके स्कूल फॉर्म में क्या जाति लिखी हुई है।

किस जाति से ताल्लुक रखते हैं थलापति विजय?

तमिल फिल्मों से पूरे देश में मशहूर अभिनेता और राजनेता थलापति विजय इस वक्त चर्चा में हैं। एक्टिंग छोड़ वो टीवीके नाम की पार्टी के साथ उतरे थे और अब जीत रहे हैं। अगर उनकी जाति की बात करें तो स्कूल फॉर्म में उन्होने इस कॉलम में 'तमिल' लिखवाया था। जी हां, विजय का मानना था कि जाति लिखने से लोगों के बीच एक खाई बनती है। हालांकि उनके माता पिता की बात करें तो पिता ईसाई हैं जबकि मां हिंदू हैं। पिता के अनुसार देखा जाए तो वो ईसाई हैं लेकिन वो किसी धर्म को फॉलो नहीं करते हैं। जबसे उन्होने अपनी पार्टी के नाम का ऐलान किया लोग खुश थे लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा था कि इस तरह की प्रचंड जीत देखने को मिलेगी।

थलापति विजय की आखिरी रिलीज फिल्म

थलापति विजय आखिरी बार फिल्म 'जननायगन' का हिस्सा बने थे जो कि अभी रिलीज नहीं हो पाई है। इस फिल्म को लेकर विवाद हुआ था और कहा जा रहा था कि ये एक चुनावी स्टंट है। कोर्ट ने कुछ समय के लिए रोक लगाई थी लेकिन अब खबरें हैं कि फिल्म 8 मई को रिलीज होगी क्योंकि चुनाव अब खत्म हो चुके हैं।

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X