'ऑनस्क्रीन देवता, ऑफस्क्रीन शैतान?', विजय सेतुपति पर लगे ड्रग्स-कास्टिंग काउच के होश उड़ा देने वाले आरोप!

vijay sethupathi

Vijay Sethupathi controversy: तमिल सिनेमा के सुपरहीरो कहे जाने वाले विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) आज एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन गए हैं। जहां एक तरफ वो 'विक्रम वेधा' (Vikram Vedha), 'सुपर डीलक्स' (Super Deluxe) और 'महाराजा' (Maharaja) जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं, वहीं अब सोशल मीडिया पर उन पर कुछ ऐसे एलीगेशन लगाए गए हैं, जो हर किसी को चौंका सकते हैं।

राम्या मोहन ने कास्टिंग काउच का लगाया आरोप

एक सोशल मीडिया यूजर, राम्या मोहन, ने हाल ही में एक्स (पहले ट्विटर) पर विजय सेतुपति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि एक्टर अब इंडस्ट्री में नशे को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही कास्टिंग काउच और महिलाओं का शोषण करने वाली चीजों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं साथ ही फिल्म इंडस्ट्री में बुरा और अशांत माहौल पैदा कर रहे हैं।

राम्या ने अपने पोस्ट में लिखा- 'कॉलीवुड का ड्रग्स और कास्टिंग काउच कल्चर मजाक नहीं है। एक लड़की जिसे मैं जानती हूं, आज रिहैब में है। उसकी जिंदगी तबाह हो गई क्योंकि कुछ ताकतवर लोगों ने उसका शोषण किया। विजय सेतुपति ने 'कारवां फेवर' के लिए 2 लाख और 'ड्राइव' के लिए 50 हजार मांगे थे, और अब वो सोशल मीडिया पर संत बने हैं।"

राम्या ने आगे बताया कि उस लड़की के परिवार को सच्चाई तब पता चली जब उन्होंने उसकी डायरी और फोन चैट देखी। उन्होंने अपने गुस्से का इजहार करते हुए कहा कि लोग पीड़िता की जगह सवाल उठाने वाले पर ही शक करते हैं, जिससे सच्चाई दब जाती है। राम्या ने कहा- 'यह सिर्फ एक कहानी नहीं है, यह उस लड़की की असल जिंदगी और दर्द है। लेकिन लोग सच्चाई देखने की बजाय पीड़िता को ही कठघरे में खड़ा कर देते हैं।"

कोई FIR या आधिकारिक पुष्टि नहीं

अब तक इन आरोपों को ना तो किसी भरोसेमंद सोर्स ने कन्फर्म किया है और ना ही इस मामले में कोई FIR दर्ज हुई है। विजय सेतुपति या उनकी टीम की ओर से भी कोई बयान नहीं आया है। पीड़िता की पहचान भी सामने नहीं आई है, जिससे यह मामला फिलहाल शक के दायरे में है, क्योंकि ये मुद्दा काफी सेंसिटिव है।

विजय सेतुपति का पुराना इंटरव्यू फिर चर्चा में

इन आरोपों के बीच, 2017 में दिया गया विजय सेतुपति का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है। उस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कास्टिंग काउच जैसी घटनाएं "भ्रष्ट सोच" का नतीजा हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने पीड़ितों के पक्ष में भी आवाज उठाई थी।

विजय सेतुपति के बारे में

विजय सेतुपति का जन्म 16 जनवरी 1978 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे किरदारों से की थी, लेकिन आज वो साउथ इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े चेहरों में से एक हैं। 'पिज्जा', 'सुधु कव्वुम', '96' और 'महाराजा' जैसी फिल्मों से उन्होंने एक्टिंग की एक नई ऊंचाई हासिल की। उनके फैंस उन्हें "मक्कल सेलवन" कहते हैं, जिसका मतलब होता है "जनता का खजाना"।

फिलहाल इस पूरे मामले की कोई आधिकारिक जांच नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं, लेकिन बिना सबूत और कानूनी प्रक्रिया के, किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

More from Filmibeat

Read more about: vijay sethupathi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X