Vijay Deverakonda ने महाकुंभ के संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मां के साथ भगवा रंग में दिखे एक्टर

Vijay Deverakonda Maha Kumbh Photos

Vijay Deverakonda Maha Kumbh Photos: प्रयागराज में लगे महाकुंभ में वैसे तो काफी सारे साधु और महात्मा पहुंचे हैं। इतना ही नहीं लाखों लोग रोजाना वहां पर पहुंच रहे हैं और संगम में डुबकी भी लगा रहे हैं। साथ ही साथ बॉलीवुड से लेकर कई सारे टीवी सेलिब्रिटीज भी पहुंचे हैं। अब इसी बीच साउथ के सुपरस्टार कहे जाने वाले विजय देवरकोंडा ने भी संगम में आस्था की डुबकी लगाई और मां के साथ तस्वीरें भी शेयर की।

इन तस्वीरों के दौरान विजय देवरकोंडा को भगवा रंग की धोती और गले में रुद्राक्ष की माला पहने हुए देखा जा सकता है। इसके साथ में विजय की मां भी नजर आ रही है और उन्होंने भी भगवा रंग के कपड़े पहने हुए हैं। तस्वीरों के दौरान दोनों संगम में स्नान के बाद हाथ जोड़े हुए गंगा मैया की आराधना करते हुए नजर आए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विजय देवरकोंडा की एक अन्य तस्वीर भी वायरल हो रही है और इसमें वह संगम में डुबकी लगाने के बाद में बाहर दिखाई दिए। यहां पर भीड़ ने उनको घेर लिया था और तब एक्टर ने चेहरे पर गॉगल्स लगाए हुए थे। इसके अलावा अभिनेता ने मास्क भी लगाया हुआ था।

अगर हम विजय देवरकोंडा के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि जल्दी ही वह अपनी नई फिल्म VD12 में नजर आने वाले हैं। उनकी आने वाली इस फिल्म का पोस्टर अगस्त 2024 में रिलीज किया गया था और इस दौरान अभिनेता को बारिश में भीगते हुए इंटेंस लोक में भी देखा जा चुका है। फ़िल्म को मार्च 2025 में रिलीज किया जाएगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X