विजय देवरकोंडा नहीं चाहते कि इंडिया करे पाकिस्तान पर हमला, कारण जानते ही लोगों ने सुनाई खरी खोटी

Vijay Devarakonda on Pakistan Attack- साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इस वक्त काफी चर्चा में हैं। बता दें कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी अटैक को लेकर सितारों के बीच गुस्सा है और सभी रिएक्ट कर रहे हैं।
इस आतंकी हमले के बाद इसका साजिशकर्ता पाकिस्तान को बताया जा रहा है और कुछ दिनों से खबरें थीं कि इंडिया काफी जल्दी पाकिस्तानी पर हमला करने वाला है। हालांकि इसको लेकर विजय देवरकोंडा का कुछ और कहना है।
दरअसल विजय ने कहा है कि इंडिया को पाकिस्तान पर अटैक नहीं करना चाहिए। उनके इस बयान से हड़कंप मचा है और लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं। हालांकि अभिनेता का मानना है कि कुछ दिनों पर खुद पाकिस्तानी की आवाम बड़ा कदम उठाने वाली है।
क्या बोले विजय देवरकोंडा?
अभिनेता विजय देवरकोंडा का कहना है कि, ''भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की जरूरत नहीं। कुछ दिनों बाद वहां के लोग खुद ही सरकार पर अटैक करेंगे।'' इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि वो सही हैं तो कुछ का मानना है कि ये पाकिस्तान प्रेमी हैं।
लोग कर रहे ट्रोल
विजय देवरकोंडा के बयान को लेकर लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''तुम सिर्फ फिल्मो के हीरो हो, रियल में नहीं।'' एक ने लिखा, ''बहुत अच्छा बोला भाई ने इनकी दुआ कबूल हो।'' एक ने लिखा, ''अगर ये करवाने में सफल हुए तो यह एक अच्छा कूटनीतिक जीत होगी।''
एक ने लिखा, ''हमे अपने हाथो से मारना है।'' एक ने लिखा, ''बेटा तू तो चुप ही रह, इस वक्त लोगो का गुस्सा चरम सीमा पर है ऐसा ना हो तो वो सारा क्रोध तेरे ऊपर निकल जाए इसलिए मुंह पर एल्फी लगा कर बैठ है।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि बाद में विजय ने कोई जवाब इस ट्रोलिंग पर नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











