इस आलीशान होटल में होगी विजय-रश्मिका की शादी, एक रात के कमरे का किराया जान घूम जाएगा सिर
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के चर्चित कलाकार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बता दें कि कपल इसी महीने शादी के बंधन में बांधने जा रहा है। यह शादी बहुत ही चर्चित शादियों में से एक है दोनों की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। जिस वजह से हर कोई जानना चाह रहा है कि दोनों की शादी कब होगी और कहां होगी। चलिए जानते हैं कि इस खबर में कि दोनों शादी कहां कर रहे हैं ? शादी में क्या खास होगा ? और शादी के वेन्यू का किराया कितना होगा ?

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका और विजय
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का क्रेज उनके फैंस में आए दिन बढ़ता ही जा रहा है क्योंकि खबरों के मुताबिक कपल की शादी 26 फरवरी को उदयपुर के एक आलीशान होटल में होने जा रही है। बताया जा रहा है कि शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने के लिए कपल की और से एक सर्कुलर भी जारी किया गया है। जिसमें फोटोज़ और वीडियो लेने पर सख्त मनाही होगी। वहीं कपल के वेडिंग वेन्यू की बात करें तो दोनों का होटल बड़ा ही आलीशान है जिसमें एक रात रुकने की कीमत जान आपके होश उड़ जाएंगे।
इस होटल में शादी करने जा रहे हैं विजय और रश्मिका
बता दें कि कपल की शादी उदयपुर के आलीशान होटल 'ITC मेमेंटोस' में होने जा रही है। मगर अभी तक इसकी पुष्टि उनके परिवार की ओर से नहीं की गई है। बताया जा रहा है की शादी की तैयारियां होटल में जोरों शोरों से चल रही हैं। इस होटल की लोकेशन के बारे में बात करें तो यह होटल खूबसूरत वादियों के बीच बना हुआ है। होटल दिन में जितना खूबसूरत दिखता है वहीं रात में यह होटल चार गुना ज्यादा पसंद आया है।
कितना है होटल के एक दिन का किराया
इस होटल में एक रात गुजरने की कीमत के बारे में बात करें तो क्लब के मेंबर के लिए वैली व्यू वाले रूम का किराया एक रात के लिए 26 हजार रुपये है। वहीं आम आदमी के लिए कीमते काफी अधिक हो सकती है। जिसके बारे में वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध नहीं है। वहीं इस होटल में दो तरह के सुईट और है। जिनका नाम है अरावली सुईट और मेमेटोस सुईट जहां अरावली सुईट की क़ीमत 55 हज़ार रुपये है और मेमेटोज़ की कीमत 75 हज़ार रुपये से लेकर 88 हज़ार रुपये तक है।


Click it and Unblock the Notifications