विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने किया रिलेशनशिप कंफर्म! लंच डेट की तस्वीरें हो रही VIRAL

Vijay Deverakonda

Vijay Deverakonda and rashmika mandanna relationship confirmed: साउथ के मोस्ट पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा से मिलने के लिए फैन्स ही क्या सितारे भी बेताब रहते हैं बॉलीवुड की कई फीमेल एक्ट्रेसेस हैं जो उनकी तारीफ करती थकती नहीं हैं।

विजय के हैंडसम लुक्स लोगों को क्रेजी कर देते हैं। बता दें कि विजय देवरकोंडा का नाम पुष्पा की श्रीवल्ली से जोड़ा जाता है। लेकिन आज तक दोनों के साथ में बाहर स्पॉट नहीं किया गया था, लेकिन फिलहाल तो दोनों की डेटिंग की खबरें काफी तेज हैं, ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों के लंच डेट की फोटो वायरल हो रही हैं जिसे देख फैन्स बेहद ही उत्साहित हो रहे हैं।

डेट पर गए रश्मिका और विजय
जी हां, वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विजय देवरकोंडा ब्लू कलर की ओपन शर्ट पहने दिख रहे हैं। साथ ही ब्लैक कलर की कैप से वह अपने चेहरे को हाइड करते दिख रहे हैं वहीं दूसरी ओर रश्मिका भी ट्यूनिंग सेट करती नजर आ रही हैं। जी हां, विजय देवरकोंडा की शर्ट के कलर के मैच करते हुए रश्मिका मंदाना भी ब्लू कलर का क्रॉप टॉप और जींस पहने दिख रही हैं। वही इस तस्वीर के साथ ही एक और तस्वीर सामने आई है जहां रश्मिका मंदाना फूड एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

तस्वीरें देख फैन्स हुए एक्साइटेड
इन तस्वीरों को देख फैन्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- लगता है कि दोनों वेकेशन पर गए हैं तो वहीं दूसरे ने कहा- क्यूट हैं दोनों। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा आप दोनों एक दूसरे लिए ही बने हो। आपको बात दें कि फैन्स को दोनों की फिल्म गीता गोविंदम बेहद पसंद आई थी। इस फिल्म के बाद से ही दोनों की जोड़ी फैन्स के दिलों पर राज करती है। वहीं फैन्स इस फिल्म के अगले पार्ट के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X