विजय संग हनीमून पर गईं रश्मिका, बाहों में बाहें डाल पति संग हुईं कोज़ी, Photos देख फैन्स बोले- नजर ना लगे...
Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna Honeymoon Photos: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब एक दूजे के हो चुके हैं। लंबे समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं अब जाकर दोनों ने शादी की है। दोनों की वेडिंग फोटोज ने बज़ बना दिया था। बता दें कि दोनों की वेडिंग फोटोज अब तक की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली तस्वीरें बन गई हैं। शादी के बाद दोनों ने हनीमून पर जाने की बजाए अन्नदान किया, अपने पुश्तैनी घर गए जहां बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया।

हनीमून पर गए विजय-रश्मिका
वहीं अब जाकर दोनों ने खुद के लिए थोड़ा टाइम निकाला है। हाल ही में इंटरनेट पर दोनों की हनीमून फोटो धड़ल्ले से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रश्मिका फ्लोरल वन पीस ड्रेस पहनी नजर आ रही हैं वहीं विजय सिंपल टी शर्ट और लोअर में नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को बाहों में जकड़ रखा है। दोनों का इतना शानदार बॉन्ड देख फैन्स तो कपल की तारीफ करता थक नहीं रहा है।
विजय-रश्मिका की तस्वीरें देख फैन्स ने लगाई कमेंट्स की लंबी लाइन
इंटरनेट पर जैसे ही यह तस्वीर सामने आई फैन्स के कमेंट्स की तो लंबी लाइन लग गई। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह क्या बात है नजर ना लगे। तो वहीं दूसरे ने लिखा- ऐसी तस्वीरों का तो हम कब से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार आ ही गईं। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो ठीक है पर आप और तस्वीरें शेयर करें। जैसे शादी की तस्वीरें इटंरनेट पर छा गई थीं वैसे ही हनीमून की फोटोज भी होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











