दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर

Sarath Babu

Sarath Babu Hospitalise: दिग्गज अभिनेता सरथ बाबू को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 71 वर्षीय अभिनेता एआईजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनको 20 अप्रैल को बेंगलुरु से हैदराबाद लाया गया था और एआईजी में भर्ती कराया गया।

अभिनेता के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है, जिसके चलते उनकी हालत गंभीर हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, सरथ बाबू सेप्सिस से पीड़ित हैं, जिससे किडनी, फेफड़े, लिवर और अन्य अंगों के काम करने की प्रक्रिया पर असर पड़ता है। हाल के हफ्तों में उन्हें दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें पहले चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सरथ बाबू, जिनका असली नाम सत्यम बाबू दीक्षितुलु है, ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत 1973 में एक तेलुगु फिल्म से की थी। वह मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कुछ कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने सहायक भूमिकाओं में बेस्ट एक्टिंग के लिए नौ बार नंदी पुरस्कार जीता है।

आंध्र प्रदेश के रहने वाले सरथ बाबू एक पुलिस अधिकारी बनना चाहते थे, लेकिन आंखों से संबंधी समस्या के कारण अपने सपने को साकार नहीं कर सके। उनके पिता चाहते थे कि वे अपने व्यवसाय में शामिल हों लेकिन अपनी मां के सहयोग से उन्होंने फिल्म उद्योग में जाने का फैसला लिया और खुद को एक अभिनेता के रूप में स्थापित किया।

Read more about: sarath babu tollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X