'VD 12' की पहली झलक आई सामने, विजय देवरकोंडा का नया लुक देख रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना ने यूं किया रिएक

Vijay Deverakonda

VD 12 poster out: विजय देवरकोंडा अपनी बेहतरीन अदाकारी और अपने बेहतरीन लुक्स के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि वह पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म 'VD 12' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन अब फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि उनका मच अवेटेड लुक सामने आ गया है। विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म 'VD 12' का एक पोस्ट रिलीज किया गया है। जिसने आते ही सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। 2 अगस्त को रिलीज हुए पोस्टर में उनका लुक इंटेंस और फियरस नजर आ रहा है।

'VD 12' में नए लुक में नजर आएंगे विजय देवरकोंडा
खून से लथपथ विजय देवरकोंडा की बज़-कट हेयरस्टाइल की पहली झलक फैन्स को ही नहीं बल्कि सितारों को भी बेहद पसंद आ रही है। इस पोस्टर के शेयर करने के साथ ही विजय ने कैप्शन में लिखा है, 'उसकी किस्मत उसका इंतज़ार कर रही है। गलतियां। खून-खराबा। सवाल। पुनर्जन्म। 28 मार्च, 2025' जी हां, विजय देवरकोंडा की यह फिल्म 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जिसका फैन्स बड़ी ही उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

विजय का पोस्टर देख रश्मिका मंदाना ने किया कमेंट
बता दें कि विजय देवरकोंडा ने जैसे ही इस पोस्टर को शेयर किया है कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना ने कमेंट करते हुए फायर इमोजी बनाई है। वहीं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- वाऊ फिल्म ब्लॉकबस्टर जाने वाली है। तो वहीं दूसरे फैन ने कहा ये विजय की अब तक की बेस्ट फिल्म हो सकती है लुक्स ने तो दिल ही जी लिया है। बता दें कि विजय देवरकोंडा आने वाले दिनों में 'VD12' के साथ 'VD14' और 'SVC59' में नजर आने वाले हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X