Varun Tej Lavanya Baby Boy: खुशियों से गूंज उठा चिरंजीवी का खानदान, सालो बाद मिला अगली पीढ़ी का पहला वारिस

Varun Tej Lavanya Tripathi Baby Boy

Varun Tej Lavanya Tripathi Baby Boy: फिल्म इंडस्ट्री के एक और बड़े खानदान में किलकारियां गूंजी हैं और वंश बढ़ाने वाली अलगी पीढ़ी का स्वागत बहुत ही जोरों-शोरों से हो रहा है। सुपरस्टार चिरंजीवी-पवन कल्याण के भतीजे वरुण तेज ने पापा बनने की गुड न्यूज़ सोशल मीडिया पर शेयर कर अपने फैंस का दिन बना दिया है। टॉलीवुड के पावर कपल वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने बेटे का स्वागत किया है।

कपल ने मई 2025 में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। इसके बाद अब सीधे उन्होंने बेटे के जन्म की गुड न्यूज़ कंपलीट फैमिली फोटो के साथ दी है। वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी ने ज्वाइंट पोस्ट शेयर किया है। तस्वीर में लावण्या ने अपने बेटे को बाहों में थामा हुआ है और ममता से उसे देख रही हैं। वहीं वरुण तेज ने दोनों ने अपनी बाहों के घेरे में लिया और लावण्या का माथा चूम रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हमारा लिटिल मैन 10.09.2025।"

वरुण और लावण्या के ये गुड न्यूज़ शेयर करते ही फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। इसके साथ ही अब हर किसी को उनके बेटे के फेस रिवील और नाम का भी काफी बेसब्री से इंतजार है। दिलचस्प बात ये है कि वरुण और लावण्या का बेटा इस पीढ़ी का पहला बेटा है। इससे पहले इस पीढ़ी में बेटियों ने ही जन्म लिया है।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अल्लू-कोनिडेला परिवार का बोलबाला है। इस खानदान के ज्यादातर सदस्य एक्टिंग की दुनिया में अपना कब्जा जमाए बैठे हैं। इनमें चिरंजीवी, पवन कल्याण से लेकर राम चरण और अल्लू अर्जुन तक शामिल हैं। नागेंद्र बाबू भी इसका हिस्सा हैं और वरुण तेज उन्हीं के बेटे हैं।

वहीं लावण्या की बात करें तो लावण्या मुख्य रूप से तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत टीवी सीरियल 'प्यार का बंधन' (2009) से की थी और साल 2012 में Andala Rakshasi से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। लावण्या त्रिपाठी ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और 2006 में फेमिना मिस उत्तराखंड जीता। अपनी फिल्म की शुरुआत के बाद उन्हें 'दोसुकेल्था' (2013) और 'ब्रम्मान' (2014) के साथ शुरुआती सफलता मिली। उन्हें 'भाले भाले मगदिवोय' (2015) और 'सोगदे चिन्नी नयना' (2016) में दमदार किरदार निभाने के लिए सराहा गया। उन्होंने तेलुगु सीरीज 'पुली मेका' (2023) के साथ अपना वेब डेब्यू किया।

वरुण और लावण्या की मुलाकात साल 2017 में 'मिस्टर' फिल्म के सेट पर हुई थी। फिर दोनों ने डेट करना शुरू किया। उन्होंने 2018 में Antariksham 9000 KMPH में भी काम किया। अपने रिश्ते को नाम देते हुए दोनों ने 8 जून 2023 को हैदराबाद में सगाई की और इसी साल इटली के टस्कनी में 1 नवंबर को शादी कर ली।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X