..................... Varun Tej Lavanya Tripathi reveals new born son name Vaayuv Tej konidela know baby name and its meaning - Hindi Filmibeat

साउथ सुपरस्टार ने हनुमान जी नाम पर रखा बेटे का इतना प्यारा नाम, बेहद खास है ये बेबी नेम, जानिए

Varun Tej Son Name On Hanuman

Varun Tej Son Name On Hanuman: तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता वरुण तेज कोनिडेला और उनकी पत्नी-अभिनेत्री लावण्या त्रिपाठी, हाल ही में माता-पिता बने हैं। इस खुशखबरी के बाद से ही उनके फैंस उनके बेटे का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड थे। विजयदशमी के शुभ दिन इस स्टार कपल ने अपने बेटे का नाम फैंस के साथ शेयर किया है।

वरुण और लावण्या ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम वायुव तेज कोनिडेला रखा है। वरुण ने लिखा, "हमारे सबसे बड़े उपहार को अब एक नाम मिल गया है," और इसके साथ तीन सफेद दिल वाली इमोजी भी जोड़ी।

इस जोड़ी ने एक वीडियो के ज़रिए अपने बेटे के नाम का अर्थ भी समझाया। वीडियो में बताया गया कि 'वायुव' का मतलब है अजेय शक्ति, श्रद्धा, साहस और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक। यह नाम भगवान हनुमान के गुणों से जुड़ा हुआ है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में वरुण और लावण्या अपने बेटे के साथ बेहद खुश नज़र आ रहे हैं। तस्वीरों में लावण्या पारंपरिक केसरिया साड़ी में दिखीं और वरुण तेज ने क्रीम रंग का कुर्ता पहना था। दोनों अपने बेटे के साथ प्यार और खुशी से भरे नजर आए।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अल्लू-कोनिडेला परिवार का बोलबाला है। इस खानदान के ज्यादातर सदस्य एक्टिंग की दुनिया में अपना कब्जा जमाए बैठे हैं। इनमें चिरंजीवी, पवन कल्याण से लेकर राम चरण और अल्लू अर्जुन तक शामिल हैं। नागेंद्र बाबू भी इसका हिस्सा हैं और वरुण तेज उन्हीं के बेटे हैं।

वहीं लावण्या की बात करें तो लावण्या मुख्य रूप से तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने एक्टिंग की शुरुआत टीवी सीरियल 'प्यार का बंधन' (2009) से की थी और साल 2012 में Andala Rakshasi से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। लावण्या त्रिपाठी ने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और 2006 में फेमिना मिस उत्तराखंड जीता। अपनी फिल्म की शुरुआत के बाद उन्हें 'दोसुकेल्था' (2013) और 'ब्रम्मान' (2014) के साथ शुरुआती सफलता मिली। उन्हें 'भाले भाले मगदिवोय' (2015) और 'सोगदे चिन्नी नयना' (2016) में दमदार किरदार निभाने के लिए सराहा गया। उन्होंने तेलुगु सीरीज 'पुली मेका' (2023) के साथ अपना वेब डेब्यू किया।

Read more about: varun tej bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X