..................... Varun Tej and Lavanya Tripathi Announced Good news, Ram charan and Allu arjun will become uncle - Hindi Filmibeat

वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी ने शादी के डेढ़ साल बाद सुनाई गुड न्यूज, चाचा-ताऊ बनेंगे राम चरण और अल्लू अर्जुन

Varun Tej

Varun Tej and Lavanya Tripathi Latest Post: साउथ इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर वरुण तेज राम चरण और अल्लू अर्जुन के कजिन भाई हैं। बता दें कि वरुण अब अपने जीवन में नया किरदार निभाने जा रहे हैं। जी हां, हाल ही में वरुण तेज ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर यह बताया है कि वह पिता बनने वाले हैं। वरुण तेज की पत्नी लावण्या त्रिपाठी प्रेग्नेंट हैं। जल्द ही अब उनके घर पर नन्हा मेहमान आने वाला है।

पिता बनने वाले हैं वरुण तेज
वरुण तेज ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पिता बनने की घोषणा की है। उन्होंने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिसमें देखा जा सकता है कि वरुण और लावण्या एक दूसरे का हाथ थामे हैं और उंगलियों पर छोटे जूते लटके हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वह कैप्शन में लिखते हैं- यह जिंदगी का सबसे खूबसूरत किरदार होने वाला है। कमिंग सून के साथ ही वह रेड हार्ट इमोजी भी बनाते हैं। बता दें कि वरुण के इस पोस्ट पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। सबसे पहले एक्ट्रेस रकुल प्रीत ने कमेंट करते हुए बधाई दी है। साथ ही अदिति राय हैदरी, समांथा रुथ प्रभु, उपासना, काजल अग्रवाल समेत तमाम सितारों ने वरुण और लावण्या को बधाई दी है।

शादी के डेढ़ साल बाद सुनाई गुड न्यूज
आपको बता दें कि वरुण तेज और लावण्या ने 1 नवंबर साल 2023 में शादी की थी और शादी के लगभग डेढ़ साल बाद दोनों ने गुड न्यूज सुनाई है। बता दें कि दोनों की शादी काफी धूमधाम से इटली के टस्कनी में हुई थी। वहीं सगाई 8 जून 2023 को हैदराबाद में की गई थी।

Read more about: varun tej
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X