..................... TVK's R Sabrinathan won or lose? Thalapathy Vijay's driver son update on Tamilnadu Election Result - Hindi Filmibeat

ड्राइवर के बेटे आर सबरीनाथन को थलापति विजय ने दिया था टिकट, क्या रहा सीट का हाल, हारे या जीते?

R. Sabrinathan Won or Lose: तमिलनाडु में इस बार थलापति विजय की पार्टी टीवीके की सरकार बनती दिख रही है। इस दौरान उनके फैंस काफी खुश हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेता को बधाई दे रहे हैं।

R Sabrinathan

साउथ एक्टर विजय ने अभिनय की दुनिया को अलविदा कहने के बाद चुनाव लड़ने का ठाना था और अपनी एक नई पार्टी बनाई थी। इसके बाद जो हुआ वो पूरी दुनिया दे रही है। पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी की सरकार चली गई है तो वहीं तमिलनाडु में थलापति विजय सत्ता में आने वाले हैं।

Also Read
Thalapathy Vijay Caste: किस जाति से ताल्लुक रखते हैं थलापति विजय? प्रचंज जीत से पहले जानिए डिटेल्स
Thalapathy Vijay Caste: किस जाति से ताल्लुक रखते हैं थलापति विजय? प्रचंज जीत से पहले जानिए डिटेल्स

लेकिन ऐसे में लोग एक सवाल पूछ रहे हैं कि थलापति विजय ने अपने जिस ड्राइवर के बेटे को टिकट दिया था उसका क्या हुआ? जी हां, हम बात कर रहे हैं टीवीके के उम्मीदवार आर. सबरीनाथन की जो कि थलापति विजय के कार ड्राइवर के बेटे हैं। अपनी पार्टी से टिकट देने के बाद सबरीनाथन रोते हुए देखा गया था।

सबरीनाथन हारे या जीते?

बता दें कि थलापति विजय के भरोसे पर सबरीनाथन पूरी तरह से खरे उतरे हैं और पता चला है कि वो जीत गए हैं। उन्होने विरुगम्पक्कम विधानसभा सीट पर जीत हासिल की है और विरुगम्पक्कम से डीएमके के प्रभाकरा राजा को हराया है।

आर. सबरीनाथन को कुल 76092 वोट मिले, जबकि प्रभाकरा राजा को 49006 वोट मिले। इस खबर के सामने आने के बाद अभिनेता के फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। टिकट वितरण समारोह के दौरान एक वीडियो सामने आया था जिसमें आर. सबरीनाथन को विजय के गले लगकर रोते हुए देखा गया था।

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X