The Paradise: 'द पैराडाइज़' का रॉ स्टेटमेंट हुआ जारी, वीडियो देख फैन्स बोले-नानी की अब तक की सबसे दमदार फिल्म

By Filmibeat Desk
The Paradise Raw statement

The Paradise: नानी की 'द पैराडाइज़' फिल्म देखने के लिए फैन्स बहुत ही एक्साइटेड हैं। फिल्म अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फिल्ममेकर्स ने फिल्म के कुछ वीडियोज रिलीज किए हैं जिसने आते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है। बता दें कि नानी डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला और प्रोड्यूसर सुधाकर चेरुकुरी (SLV सिनेमाज) के साथ जुड़कर एक और दमदार फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी नई फिल्म 'द पैराडाइज़' फिलहाल प्रोडक्शन के शुरुआती दौर में है और ये नानी को एक बार फिर एक बड़े, दमदार और लार्जर-दैन-लाइफ किरदार में पेश करेगी। 'दसरा' के बाद नानी का ये प्रोजेक्ट और भी ग्रैंड होने वाला है।

आज मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक, जिसे 'रॉ स्टेटमेंट' नाम दिया गया है, रिलीज कर दिया, और नाम खुद ही सब कुछ बयां कर देता है। पहले ही फ्रेम से समझ आ जाता है कि इसे "रॉ" क्यों कहा गया है। फिल्म का एटमॉस्फियर, भाषा, नैरेटिव और बैकड्रॉप सब कुछ पूरी तरह से रियल, अनफिल्टर्ड और ग्रिट्टी नजर आता है। ग्लिम्प्स की शुरुआत ही एक डिस्क्लेमर से होती है-"रॉ ट्रूथ, रॉ लैंग्वेज", जो इस कहानी की टोन को सेट कर देता है और इशारा देता है कि आगे कुछ दमदार और हटके देखने को मिलने वाला है।

एक दमदार वॉयसओवर फिल्म की कोर स्टोरी को बयां करता है "इतिहास में तोते और कबूतरों पर तो सबने लिखा, लेकिन उसी नस्ल से जन्मे कौवों की कोई कहानी नहीं लिखी। ये उन कौवों की कहानी है, जिनका पेट भूख से जलता रहा... उन लाशों की चीखों की कहानी, जो सदियों से चल रही हैं... एक ऐसे समाज की दास्तान, जो अपनी मां के दूध से नहीं, बल्कि खून से पला-बढ़ा... एक चिंगारी भड़की, जिसने पूरे समाज में जोश भर दिया। जो कौवे कभी तुच्छ समझे जाते थे, आज उनके हाथों में तलवारें थीं। ये उस बागी नौजवान की कहानी है, जिसने इन कौवों को एकजुट किया... उस युवक के नेता बनने की कहानी..."

वॉयसओवर की गहराई और दमदार विजुअल्स मिलकर दर्शकों को उस समाज की पीड़ा महसूस करवाते हैं, जिसकी यह कहानी है। ग्लिम्प्स की शुरुआत ही झुग्गियों में बिखरी लाशों और ऊपर मंडराते कौवों के डरावने दृश्यों से होती है। माहौल भारी है, दर्द और उथल-पुथल से भरा। तभी एक जबरदस्त विस्फोट होता है, जो न सिर्फ कहानी में हलचल लाता है, बल्कि प्रोटैगोनिस्ट नानी की धांसू एंट्री को भी सेट करता है। इस बार नानी पूरी तरह अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं-रफ, रॉ और दमदार। उनकी जूते पर बंधी घड़ी, पानी से निकली देसी बंदूक, और आग उगलती आंखों के साथ उनकी चाल, ये सब इस किरदार की इंटेंसिटी को बढ़ाते हैं। हालांकि उनका चेहरा अभी सामने नहीं आया, लेकिन उनका पावरफुल बॉडी लैंग्वेज, जबरदस्त मस्क्युलर लुक और डबल चोटी उनके किरदार की ताकत को बिना बोले ही बयां कर देते हैं। उनकी बेल्ट पर लिखा 'हीरो' इस बात का प्रतीक है कि वो सिर्फ एक बागी नहीं, बल्कि अपने लोगों के लिए एक लीडर बनकर उभरने वाले हैं।

'द पैराडाइज़' में नानी का अब तक का सबसे रॉ और इंटेंस अवतार। इस रॉ स्टेटमेंट से साफ हो जाता है कि 'द पैराडाइज़' में नानी का किरदार अब तक का सबसे दमदार और जबरदस्त होने वाला है। उनका तगड़ा मेकओवर अपने आप में बहुत कुछ बयां करता है। चेहरे की झलक भले ही पूरी तरह सामने न आई हो, लेकिन भावनाओं की गहराई और किरदार की ताकत साफ झलकती है। ये तो बस शुरुआत है, फिल्म हमें एक ग्रिट्टी और एपिक जर्नी पर ले जाने वाली है-जहां बगावत भी होगी और एक जबरदस्त लीडरशिप की कहानी भी।

श्रीकांत ओडेला ने फिर दिखा दिया कि वो कहानी कहने के उस्ताद हैं। 'द पैराडाइज़' में उन्होंने एक ऐसी रफ-टफ और दमदार दुनिया बनाई है, जो पहले ही फ्रेम से पकड़ लेती है। उनकी कमाल की स्टोरीटेलिंग हर सीन में झलकती है, जहां वो नानी को अब तक के सबसे तगड़े अवतार में पेश कर रहे हैं। इस झलक की सबसे बढ़िया बात है इसकी छोटी-छोटी डिटेल्स, जैसे नानी के हाथ का टैटू। देखने में मामूली लगने वाली ये चीज़, किरदार के सफर और बदलाव का पावरफुल सिंबल बन जाती है, जो फिल्म की गहराई को और बढ़ा देती है।

More from Filmibeat

Read more about: latest entertainment news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X