Thangalaan का वीडियो रिलीज़ होते ही लोगों के छूटे पसीने, 5 भाषाओं में होगी रिलीज़, लोग बोले- ये है असली KGF

Thangalaan New Video Release: साउथ की मशहूर फिल्म तंगलान को लोग असली केजीएफ भी कह रहे हैं। इसके टीज़र के रिलीज हो जाने के बाद में फैन्स भी काफी एक्साइटेड है। दरअसल फिल्म की टीम ने चियान विक्रम के जन्मदिन पर फैंस के लिए एक स्पेशल तोहफा दिया और एक्शन से भरपूर एक बेहतरीन वीडियो जारी कर दिया है।
इस वीडियो में फिल्म की कुछ झलक दिखाई गई है और आपको बता दें कि इसमें दर्शक विक्रम के लोक को देख हैरान हो गए हैं। इस किरदार के लिए विक्रम ने काफी मेहनत की है। दरअसल आपको बता दें कि तमिल इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर पा. रंजीत लिखित जल्दी ही विश्व स्तर पर तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में इसे रिलीज करने वाले हैं।
विक्रम के जन्मदिन पर इस वीडियो को रिलीज करने को लेकर निर्देशक पा. रंजीत लिखित ने कहा कि "तंगलान सच्ची घटना पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म है। यह फिल्म सिर्फ विक्रम सर और पूरी टीम के प्रयासों के चलते संभव हुई। मैं काफी एक्साइटेड हूं। इस फिल्म को जियो स्टूडियो, हमारे नर्मदा स्टूडियो के के.ई. ज्ञानवेलराजा अपने सहयोग से इसे प्रस्तुत करने वाले हैं।
विक्रम को तमिल इंडस्ट्री का एक जाना माना अभिनेता माना जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग भी करोड़ों में है। दरअसल एक्टर राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं और सात बार उन्हें फ़िल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्हें अपने प्रदर्शन के लिए तमिलनाडु राज्य सरकार पुरस्कार भी पांच बार मिल चुका है। उन्हें विक्रम सेतु, रावणन और पोन्नियिन सेलवन 1 और 2 में भी देखा जा चुका है।
तंगलान फ़िल्म को कोलार गोल्ड फील्ड्स (केजीएफ) को वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित बनाया जा रहा है। पेप्सी स्क्रीन की घोषणा हुई है तभी से दर्शकों के बीच में काफी उत्साह बना हुआ है। इस फिल्म को साल 2024 में रिलीज किया जाने वाला है और जल्दी ही इसकी रिलीज की तारीख की भी घोषणा की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











