जुआरियों- शराबियों के साथ इफ्तार पार्टी कर बुरी तरह फंसे थलापति विजय, इस मौलाना ने जारी किया फतवा

thalapathy Vijay

Thalapathy Vijay got Fatwa for Iftar Party- रमजान में थलापति विजय की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आए थे जिसमें पता चला था कि वो एक इफ्तार पार्टी होस्ट कर रहे हैं। थलापति विजय तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख हैं और मशहूर अभिनेता भी हैं।

अब वो मुसीबत में हैं क्योंकि उनके खिलाफ एक फतवा जारी हुआ है। इस फतवे में आरोप है कि विजय ने इस इफ्तार पार्टी में शराबियों और जुआरियों सहित कई लोगों को आमंत्रित किया था जो कि समाज के लिए कलंक हैं। ये फतवा उत्तर प्रदेश में ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी के द्वारा जारी किया गया है जिसके बाद से अभिनेता को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं।

क्या बोले मौलाना शहाबुद्दीन

इस दौरान रजवी मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होने कहा, तमिलनाडु के मशहूर व्यक्ति हैं, जिनका नाम विजय थलापति है, जिन्होंने टीवीके नामक एक पार्टी बनाई है। अब, वह फिल्म उद्योग से राजनीति में आना चाहते हैं। अपने समय में उन्होंने अपनी कई फिल्मों में मुसलमानों को आतंकवादियों के रूप में दिखाया है और कई तरीकों से तरीकों से मुसलमानों को बदनाम करने का प्रयास किया।

अब राजनीति के लिए वो मुस्लिम समुदाय में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होने एक इफ्तार पार्टी दी थी और इस पार्टी में जुआरियों, शराबियों और अन्य असामाजिक तत्वों को बुलाया गया था और इसके तमिलनाडु में मुस्लिम समुदाय नाराज हो गया है।"

चर्चा में है बयान

थलापति विजय के खिलाफ इस फतवे के सामने आने के बाद वो चर्चा में हैं और लगातार उनको ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी अभिनेता से नेता बने विजय इस पर किस तरह का रिएक्शन देते हैं। फिलहाल वो लगातार अपनी पार्टी के प्रचार में लगे हैं। उनके फैंस उनको लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। देखते हैं आगे क्या होता है।

More from Filmibeat

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X