विवादों में थलापति विजय की फिल्म जन नायकन, रिलीज डेट टली, सेंसर बोर्ड ने क्यों नहीं दिया सर्टिफिकेट?

Thalapthy Vijay Film Controversy: थलापति विजय को लेकर काफी समय से खबर आ रही थी कि वो फिल्मों को छोड़कर अब राजनीति में कदम रखने वाले हैं। फिल्म जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म होगी।

Thalapthy Vijay

इसके बाद वो चुनाव की तैयारी करेंगे। लेकिन कुछ ऐसा हुआ है कि उनके फैंस हैरान हैं सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया है। इस विवाद के सामने आने के बाद फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया है। बता दें कि इस फिल्म में वो जनता के मुद्दे उठाते नजर आ रहे हैं।

क्यों हो रहा है विवाद

इस फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद विजय पर आरोप लगे थे कि उन्होने एंटी एस्टैब्लिशमेंट फिल्मों के जरिए अपनी 'जनता का हीरो' वाली इमेज बनाई है। इसके पहले भी वो कई फिल्मों में ऐसा कर चुके हैं। ये पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ बल्कि इसके पहले भी कई एक्टर राजनीति में इसी तरह से आए हैं।

यही कारण है कि इस फिल्म को राजनीति में कदम रखने से ठीक पहले रिलीज करने को लेकर लोग थलापति विजय पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने राजनीति तक पहुंचने के लिए एक सोची-समझी प्लानिंग के तहत फिल्में की हैं। यही कारण है कि फिल्म की रिलीज 2 दिन पहले ही इस फिल्म को पास नहीं किया गया।

थलापति विजय की तरफ से आया ये नोट

अभिनेता ने ट्विटर पर फिल्म की रिलीज टलने को लेकर लिखा, ''हम भारी मन से अपने सभी सम्मानित हितधारकों और दर्शकों के साथ यह सूचना साझा कर रहे हैं। 9 जनवरी को बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जना नायकन' की रिलीज कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण स्थगित कर दी गई है, जिन पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है। हम इस फिल्म से जुड़ी आपकी उत्सुकता, उत्साह और भावनाओं को भलीभांति समझते हैं, और यह निर्णय हम सभी के लिए आसान नहीं था। नई रिलीज तिथि की घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। तब तक, हम आपसे धैर्य और निरंतर प्रेम बनाए रखने का विनम्र अनुरोध करते हैं। आपका अटूट समर्थन हमारी सबसे बड़ी ताकत है और 'जना नायकन' की पूरी टीम के लिए इसका बहुत महत्व है।''

More from Filmibeat

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X