..................... Thalapathy Vijay- 3 सालों के लिए इंडस्ट्री से गायब हो जाएगा ये सुपरस्टार? Thalapathy Vijay will disappear from the industry for 3 years? Will decide for this reason! - Hindi Filmibeat

Thalapathy Vijay- 3 सालों के लिए इंडस्ट्री से गायब हो जाएगा ये सुपरस्टार? इस वजह से लेगें फैसला!

thalapathy vijay

साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय के फैंस के लिए इस वक्त बुरी खबर सामने आ रही है और पता चला है कि वो फिल्मों को अलविदा कहने वाले हैं। जी हां, एक या दो महीनों के लिए नहीं बल्कि 3 साल के लिए थलापति विजय इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं होंगे और इसको लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं।

समाचार रिपोर्टों के अनुसार एक्टर कथित तौर पर 2026 में तमिलनाडु चुनावों पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं और इस वजह से वो फिल्मों से दूरी बनाएंगे। एक्टिंग के बाद राजनीति में अपने करियर को आगे ले जाना चाहते हैं।

थलपति विजय मक्कल अय्यकम को इसके लिए तैयार करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वह दो या तीन साल का ब्रेक लेंगे और फिर तमिल सिनेमा में वापसी करेंगे। हालांकि इसके पीछे क्या सच्चाई है इसकी जानकारी तभी होगी जब थलापति विजय खुद इसपर बात करेंगे।

फिलहाल विजय के पास दो फिल्में हैं और इसको लेकर वो काफी व्यस्त हैं। एक फिल्म लोकेश कनागराज की है जिसका नाम 'लियो' है और दूसरी निर्देशक वेंकट प्रभु की है जिसका नाम 'थलापति 68' है। 'लियो' 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, तो 'थलापति 68' की शूटिंग शुरू होगी।

कहा जा रहा है कि अभिनेता वेंकट की फिल्म जनवरी 2024 तक पूरी करने के बाद फरवरी से राजनीति पर ध्यान देना चाहते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इन फिल्मों की रिलीज के बाद अभिनेता क्या फैसला लेते हैं। थलापति विजय साउथ के बहुत बड़े सितारे हैं और उनकी पूरे देश में पहचान मिल चुकी है। हाल ही में उनकी फिल्मों ने कमाल की कमाई की है।

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X