Thalapathy Vijay की पत्नी Sangeeta Sornalingam भी हैं करोड़ों की मालकिन, कुल संपत्ति सुन छूट जाएंगे छक्के!
Thalapathy Vijay Wife Sangeeta Sornalingam Net Worth: थलपति विजय ने हाल ही में तमिलनाडु में कमाल कर दिया है और अब पूरे देश में उनकी चर्चा हो रही है। इसी वजह से लोग उनके बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। तो आज हम आपको उनकी पत्नी संगीता के बारे में बताने वाले हैं कि वह क्या करती हैं और कितना कमाती हैं।

थलपति विजय की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनकी सादगी से हर कोई इंप्रेस हुआ और उनकी फिल्में भी खूब चलती हैं। तमिलनाडु में तो वह काफी ज्यादा फेमस है।
थलपति विजय एक जाने माने कलाकार होने के साथ-साथ एक परिवारिक इंसान भी कहे जाते हैं। लेकिन उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम लाइमलाइट से दूरी रखना पसंद करती हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं जिसको जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
विजय और संगीता की शादी
थलपति विजय की पत्नी संगीता हैं। जो श्रीलंकाई मूल की तमिल हैं। 22 जून 1974 को मद्रास में उनका जन्म हुआ। संगीता और विजय की शादी 25 अगस्त 1999 में हुई और उनके दो बच्चे हैं। बेटे का नाम जेसन है और बेटी का नाम दिव्या है।
संगीता के पिता
थलपति विजय की पत्नी संगीता एक जाने-माने तमिल उद्योगपति की बेटी भी है जो अभी के वक्त में ब्रिटेन में रहते हैं। उनके मित्रता मूल रूप से श्रीलंका के माने जाते हैं। संगीता की कुल संपत्ति 400 करोड़ की बताई जाती है।
विजय और संगीता की लव स्टोरी
बताया जाता है कि संगीता, विजय की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थी। तो वह लंदन में रहती थी और उन्हीं से मिलने के लिए वह चेन्नई, भारत आई थी। विजय भी संगीता को पहली नजर में ही देख कर अपना दिल दे बैठे थे। विजय ने संगीता को घर पर डिनर के लिए भी बुलाया। 3 साल डेटिंग के बाद 1999 में ईसाई रीति रिवाज के साथ में दोनों ने शादी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications