..................... Thalapathy Vijay was weak in Mathematics subject, his high school marksheet went viral! - Hindi Filmibeat

बस इस सब्जेक्ट में कमजोर रह गए थलापति विजय, वायरल हुई हाईस्कूल की मार्कशीट!

Thalapathy Vijay Marksheet Leaked: तमिलनाडु में टीवीके ने ऐसी जीत दर्ज की जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। ऐसा कहा जा रहा था कि एक्टर थलापति विजय पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं तो वो सीएम शायद ही बन पाएंगे।

Thalapathy Vijay

लेकिन उनकी पार्टी ने दिग्गज पार्टियों को हराकर 108 सीटें जीतीं। हालांकि अभी तक एक्टर अपनी सरकार नहीं बना पाए हैं क्योंकि तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए करीब 117 सीटों की जरूरत होती है।

Also Read
कौन है इंडिया का सबसे पढ़ा लिखा आदमी? डिग्रियों की गिनती करते थक जाएंगे, मुंह से निकलेगा- 'असंभव'
कौन है इंडिया का सबसे पढ़ा लिखा आदमी? डिग्रियों की गिनती करते थक जाएंगे, मुंह से निकलेगा- 'असंभव'

लेकिन इस दौरान कुछ और चर्चा में है जिससे आपको पता चलेगी की थलापति विजय पढ़ने लिखने में कैसे थे। गौरतलब है कि अभिनेता की 10वीं की मार्कशीट लीक हो गई है और इसमें सब्जेक्ट्स और नंबर साफ नजर आ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि किस सब्जेक्ट में थलापति कमजोर थे और सबसे कम नंबर आए थे?

थलापति विजय की मार्कशीट हुई लीक

अभिनेता के फैंस उनकी जीत से काफी खुश हैं और देखने वाली बात होगी कि वो सीएम पद की शपथ ले पाते हैं या नहीं। लेकिन इस बीच उनकी मार्कशीट आग की तरह वायरल हो रही है। इसमें साफ दिख रहा है कि उनके किस सब्जेक्ट में कितने नंबर हैं और वो किसमें कमजोर थे। बता दें कि थलापति विजय गणित में कमजोर थे क्योंकि उनकी सबसे कम नंबर गणित में ही नजर आ रहे हैं। बता दें कि तमिल भाषा में उनके 155/200 हैं, इंग्लिश में 133/200 हैं, गणित में सिर्फ 95/200 हैं, साइंस में 206/300 हैं और सोशल साइंस में 122/200 हैं। इसके बाद लोग उनकी इस मार्कशीट को लेकर बातें कर रहे हैं। थलापति विजय एक एवरेज विद्यार्थी थे और ये उनकी मार्कशीट में दिख रहा है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस मार्कशीट के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, तभी सीट कम आई, क्षमा करें थलपति मैं सिर्फ मजाक कर रहा हूं। एक ने लिखा, सबका यही हाल है। एक ने लिखा, मोदी जी और योगी जी से मार्कशीट मांग लीजिए वो 200% लाए हो। एक ने लिखा, ''इसमें क्या त्रुटि है मेरा तो सिर्फ़ पासिंग मार्क्स ही आए थे।''

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X