फिल्मी सीन नहीं, हकीकत है.. थलापति विजय ने अपने ड्राइवर के बेटे बनाया विधायक उम्मीदवार, रो पड़े पिता-पुत्र

Thalapathy Vijay Driver Son: साउथ सुपरस्टार थालापति विजय अब पूरी तरह से राजनीति में उतर चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होने अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) का ऐलान किया था। अब वो चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इस बार तमिलनाडु में एक बड़ा उलटफेर होने की उम्मीदें हैं।

Thalapathy Vijay

इस वक्त एक खबर सामने आ रही है जो कि आपको थोड़ी फिल्मी लग सकती है लेकिन पूरी तरह से हकीकत है। दरअसल थालापति विजय ने अपने ड्राइवर के बेटे को एमएलए पद का उम्मीदवार बनाया है और ये खबर काफी चर्चा में है। एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वो ड्राइवर के बेटे के साथ नजर आ रहे हैं।

Also Read
मुकेश अंबानी के साथ थीं राधिका मर्चेंट, दिखा कुछ ऐसा कि खड़े हो रहे हैं ढेरों सवाल, क्या आपको पता है जवाब?
मुकेश अंबानी के साथ थीं राधिका मर्चेंट, दिखा कुछ ऐसा कि खड़े हो रहे हैं ढेरों सवाल, क्या आपको पता है जवाब?

रो पड़ा ड्राइवर का बेटा

बता दें कि थालापित विजय ने तमिलनाडु चुनावों से पहले 234 विधानसभा सीटों के लिए विधायक उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इसमें एक नाम सभी के लिए काफी चौकाने वाला था। बता दें कि ये उम्मीदवार कोई और नहीं बल्कि विजय के पूर्व ड्राइवर और वर्तमान पीए राजेंद्रन के बेटे सबरीनाथन हैं।

जैसे ही ऐलान हुआ तो पिता और बेटे दोनों रो पड़े। इस दौरान थलापति विजय को ड्राइवर के बेटे क आंसू पोछते हुए देखा जा सकता है। गौरतलब है कि सबरीनाथन के विरुगंबक्कम से विधायक पद के उम्मीदवार घोषित होने की घोषणा हुई है और देखने वाली बात होगी कि वो जीतते हैं या नहीं है। ये पहली बार होगा कि किसी पार्टी के चीफ ने अपने ही ड्राइवर के बेटे को उम्मीदवार बनाया हो।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस भावुक पल को देखने के बाद लोगों के काफी इमोशनल कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''काफी भावुक करने वाला है।'' एक ने लिखा, ''रियल लाइफ सुपरस्टार।'' एक यूजर ने लिखा, ''15 से अधिक मुस्लिम उम्मीदवार, 15 से अधिक ईसाई उम्मीदवार, 18 महिला उम्मीदवार।'' इस तरह से लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। देखिए वीडियो...

More from Filmibeat

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X