Thalapathy Vijay Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं थलपति विजय, लाखों का खरीद रखा है सोना-चांदी
Thalapathy Vijay Net Worth: थलपति विजय वैसे तो साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। लेकिन चुनावी हलफनामे के दौरान उन्होंने अपनी कुल संपत्ति तकरीबन 603.20 करोड़ की बताई। इसमें अलग-अलग बैंक खातों में 213 करोड रुपए से भी ज्यादा की राशि है।

थलपति विजय ने हलफनामे के दौरान खुलासा किया कि उनके पास में 404.58 करोड़ की चल संपत्ति है और 198.62 करोड़ के अचल संपत्ति है। अचल संपत्ति की लिस्ट में कोडाईकनाल में खेती की जमीन और चेन्नई भर में कमर्शियल और रिहायशी प्रॉपर्टी भी मौजूद है। इसके अलावा निजी चल संपति में 2 लाख रुपए नगद की भी राशि मौजूद है।
थलपति विजय का कार कलेक्शन
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट की माने तो थलपति विजय ने हलफनामे में खुलासा किया कि उनके पास में कई लग्जरी गाड़ियां भी है। इसमें बीएमडब्ल्यू 530, टोयोटा लेक्सस, टोयोटा वेलफेयर और बीएमडब्ल्यू i7 भी है।
हलफनामा के दौरान अभिनेता ने अपनी पत्नी संगीता की संपत्ति का भी डाटा दिया है। जिसमें बताया गया है कि संगीता के पास में 15.76 करोड़ की संपत्ति है और इसमें 15.51 करोड़ की चल संपत्ति है। 25 लाख रुपए की अचल संपत्ति बताई गई है।
हलफनामे में विजय ने यह भी खुलासा किया कि उनके पास में 883 ग्राम सोना और 15 लाख रुपए की चांदी भी है। आयकर रिटर्न की माने तो 2024-2025 के दौरान उनकी कुल आय 184.53 करोड़ की रही।


Click it and Unblock the Notifications