27 साल की शादी तोड़ अब 8 साल छोटी हसीना संग दूसरी बार सात फेरे लेंगे Thalapathy Vijay? जानें पूरा मामला!
Thalapathy Vijay Divorce With Sangeetha: थलपति विजय समय काफी ज्यादा चर्चा में चल रहे हैं और आपको बता दें कि अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी वह काफी सुर्खियों में है। कुछ वक्त से एक्टर की पत्नी संगीता के साथ उनके तलाक पर विवाद चल रहा है और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी उन पर आरोप लगाया गया।

साल 2026 में थलपति विजय की शादी को लेकर खूब भूचाल आया हुआ है। 27 साल बाद में पत्नी संगीता के साथ में उनकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच चुकी है और दोनों ने तलाक का केस भी दर्ज करवा दिया है। दोनों के दो बच्चे भी हैं।
तलाक की अर्जी डाल चुके हैं विजय और संगीता
जानकारी के लिए आपको बता दें कि संगीता ने थलपति विजय को लेकर गंभीर आरोप लगाए और तलाक की अर्जी डाली। संगीता ने अभिनेता पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे और मानसिक प्रताड़ना के भी आरोप लगाए हैं।
इसके अलावा थलपति विजय का नाम तृषा कृष्ण के साथ में भी जोड़ा जा रहा है। अभिनेत्री को एक्टर का घर टूटने की वजह बताया जा रहा है। जैसा कि हम सभी को पता है कि दोनों कई सारी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं और खबरों के अनुसार दोनों चोरी छुपे मिलते भी देखे गए हैं।
थलपति विजय और संगीता की लव स्टोरी
थलपति विजय ने संगीता के साथ में 25 अगस्त 1999 में शादी की थी। जहां विजय क्रिश्चियन है तो वही संगीता हिंदू हैं। दोनों की लव मैरिज हुई थी। संगीता, थलपति विजय की बहुत ही बड़ी फैन हुआ करती थी और वह तमिल इंडस्ट्रियलिस्ट की बेटी भी है। तब वह यूके में रहती थी।
थलपति विजय से मिलने के लिए संगीता लंदन से भारत आई थी और तब एक्टर इतने बड़े स्टार भी नहीं थे। खबरों के अनुसार विजय भी पहली मुलाकात में ही सुनीता से इंप्रेस हो गए थे। एक्टर में संगीता को अपने घर पर बुलाया था और फिर दोनों की दोस्ती हो गई थी। दोस्ती के बीच ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे और 3 साल डेट करने के बाद शादी कर ली।
चुनाव के बाद दूसरी शादी करेंगे थलपति विजय?
लेकिन अब संगीता और विजय की शादी खतरे में है और जल्दी ही बताया जा रहा है कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। लेकिन तृषा कृष्णन के साथ में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर विजय ने कोई भी पुष्टि नहीं की है। हालांकि दोनों काफी फिल्मों में काम कर चुके हैं और दोनों की उम्र में 8 साल का अंतर है। बताया तो यह भी जा रहा है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद में दोनों शादी कर लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications