सुपरहिट्स का सिलसिला थमा! नम आंखों से थलापति विजय ने एक्टिंग को कहा अलविदा...

साउथ सिनेमा में अपनी एक्टिंग का डंका बजाने वाले थलापति विजय करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। फैन्स को उनकी फिल्मों के आने का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन हाल ही में थलापति विजय ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसे सुनकर फैन्स के होश उड़ गए हैं। आपको बता दें कि थलापति विजय ने एक्टिंग करियर से विदाई ले ली है। एक्टर की एक आखिरी फिल्म है 'जन नायकन' जो अगले साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैन्स थलापति विजय की इस फिल्म का जश्न मना पाते उससे पहले ही एक्टर ने एक्टिंग छोड़ने का ऐलान कर दिया।

Thalapathy Vijay

एक्टिंग को विदाई देते समय भावुक हुए थलापति विजय

आपको बता दें कि थलापति विजय ने एक्टिंग भले ही छोड़ने का फैसला किया हो, लेकिन वह राजनीति में कदम जमाने जा रहे हैं। पिछले साल उन्होंने राजनीति पार्टी तमिलगा वेट्ट्री कजगम को लॉन्च किया था। वहीं अब एक्टर ने यह फैसला किया है कि वह एक्टिंग छोड़ तमिलनाडु के आगामी राज्य चुनाव में हिस्सा लेंगे। वह इस बार के चुनाव को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं, साथ ही एक्टिंग छोड़ने की वजह से थोड़े परेशान भी हैं। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में वह कहते हैं कि पता नहीं मुझे यह करना चाहिए या नहीं, लेकिन मेरी आखिरी फिल्म दर्दनाक है। आप मुझसे क्या करवाना चाहते हैं ?

एक्टिंग और राजनीति को लेकर क्या बोले थलापति विजय

थलापति विजय ने आगे रजनीति में करियर और एक्टिंग छोड़ने को लेकर कहा कि - मेरे लिए यह बहुत ज्यादा मायने रखता है कि जब भी मेरी फिल्म आती है लोग घंटों खड़े रहकर मेरी फिल्म देखते हैं और अब मैं उनके लिए 30 से 33 साल तक खड़े रहने के लिए तैयार हूं। थलापति विजय कहते हैं कि मैंने कई आलोचनाएं झेली हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि हर स्थिति में मेरे फैन्स मेरे लिए खड़े रहे हैं। मैंने तो छोटा सा रेत का घर बनाने की इच्छा से सिनेमा में कदम रखा था, लेकिन आपके प्यार ने मुझे महल दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: thalapathy vijay
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X