TN 07 CM 2026: विजय की कार का नंबर किया डिकोड, 2026 में तय था Tamil Nadu का CM बनना
Thalapathy Vijay Tamil Nadu CM: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों तमिल नाडु चुनाव में अपनी जबरदस्त जीत को लेकर छाए हुए हैं। जल्द ही वो राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हालांकि एक मजेदार बात ये है कि विजय ने दो साल पहले ही इस बात का खुला ऐलान कर दिया था।

विजय ने किसी स्पीच या इंटरव्यू में अपने CM बनने का ऐलान नहीं किया था बल्कि दो साल पहले अपनी एक फिल्म के ज़रिए इसका हिंट दे दिया था, जो कि अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इससे भी दिलचस्प बात ये है कि इसके लिए उन्होंने एक गाड़ी की नंबर प्लेट का सहारा लिया था। गाड़ी का नंबर हर किसी को काफी हैरान कर रहा है और गाड़ी में विजय थलपति बैठे दिखाई दे रहे हैं।
अब हम बताते हैं कि विजय की Greatest Of All Time (GOAT) फिल्म में दिखे इस नंबर प्लेट में ऐसा क्या है, जो ये विजय की जीत के बाद इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
GOAT, सितंबर 2024 में रिलीज़ हुई थी। तब तक विजय राजनीति में ऑफिशियली एंट्री ले चुके थे। फरवरी 2024 में उन्होंने तमिलगा वेट्री कड़गम (TVK) पार्टी की स्थापना की थी। साथ ही ये भी बता दिया कि वो जल्द ही फिल्मों से पूरी तरह संन्यास ले लेंगे। उसी साल सितंबर में GOAT आई, जिससे विजय की कार का नंबर प्लेट अब वायरल हो रहा। दरअसल, एक शॉट में उनका किरदार अपने एक साथी के साथ कार में बैठा है। रिलीज़ के वक्त तो नहीं, मगर अब लोगों ने उसके नंबर प्लेट को नोटिस किया। गाड़ी का नंबर था-'TN 07 CM 2026'।
ऐसे में लोगों का मानना है कि विजय ने बेहद दिलचस्प तरीके से पहले ही अपने मुख्यमंत्री बनने का ऐलान कर दिया था। विजय की जीत के बाद जनता ने इस नंबर प्लेट को डिकोड करना शुरू किया। उन्होंने बताया कि इसमें TN मतलब तमिलनाडु है। CM मतलब चीफ मिनिस्टर और 2026 मतलब साल 2026। यहां 07 को लेकर कोई स्पष्ट लॉजिक नहीं दिया गया है। इसके ज़रिए उन्होंने दो साल पहले ही बता दिया था कि वो 2026 में तमिल नाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे। और अब वो ऐसा करने के काफी करीब पहुंच गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications