तेलंगाना मंत्री कोंडा सुरेखा ने मांगी सामंथा रुथ प्रभु से माफी, KTR ने भेजा लीगल नोटिस

Samantha Ruth Prabhu

Telangana Minister Konda Surekha apologized to Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का रिश्ता साल 2021 में खत्म हो गया था, लेकिन जैसे ही तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा ने दोनों के तलाक की बात छेड़ी है तब से ही यह मामला काफी गर्म होता जा रहा है। मंत्री कोंडा सुरेखा के बयान को सुन एक्ट्रेस भी उनपर भड़क गई थीं।

कोंडा सुरेखा के बयान ने मचाई खलबली
दरअसल मंत्री कोंडा सुरेखा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि- भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर इसके जिम्मेदार हैं। कोंडा सुरेखा ने आगे कहा कि बीआरएस प्रेजिडेंट केटी रामा राव के कारण ही दोनों का तलाक हुआ है। केटीआर को हिरोइनों का शोषण करने की आदत है। कई एक्ट्रेसेस को ड्रग्स की आदत लगा दी उन दोनों के फोन भी टैप किए। मंत्री कोंडा सुरेखा ने केटीआर पर कई आरोप लगाए हैं।

सामंथा भड़कीं कोंडा सुरेखा पर
बता दें कि कोंडा सुरेखा के इस बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने एक लंबा पोस्ट कर मंत्री को उनकी गलती का एहसास करवाया वहीं सामंथा की बातें सुन हाल ही में कोंडा सुरेखा ने सामंथा से माफी मांगी है।

कोंडा सुरेखा ने मांगी सामंथा से माफी
मंत्री कोंडा सुरेखा ट्विटर पोस्ट पर माफी मांगते हुए लिखती हैं- 'मेरे कमेंट एक नेता द्वारा महिलाओं को अपमानित करने पर सवाल उठाने के लिए है। ना कि सामंथा आपकी भवानाओं को ठेस पहुंचाने के लिए। आप जिस तरह आत्मबल के साथ बड़ी हुई हैं वह देख मैं ना सिर्फ प्रभावित हूं बल्कि आप मेरी आदर्श भी हैं।'

केटीआर ने भेजा नोटिस
आपको बता दें कि जैसे ही कोंडा सुरेखा ने यह बयान दिया है। उसके कुछ समय बाद ही केटीआर ने कोंडा सुरेखा को लीगल नोटिस भेजा है। जिसमें लिखा है कि अगर उन्होंने 24 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगी तो वह उनपर मानहानि और आपराधिक मामला दर्ज करेंगे। बता दें कि नोटिस मिलने के बाद ही कोंडा सुरेखा ने सामंथा के लिए माफीनामा लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X