28 साल की उम्र में मनोरंजन जगत के इस स्टार का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Praveen Kumar Death: पॉपुलर तमिल म्यूजिक कंपोजर प्रवीण कुमार ने गुरुवार की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया। सिर्फ 28 साल की उम्र में वह एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें 1 मई को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन 2 मई को सुबह 6:30 बजे उनका निधन हो गया। इसके बाद पूरी तमिल इंडस्ट्री में मातम छा गया।
प्रवीण कुमार के अंतिम संस्कार में तमिल इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी शामिल हुई। दरअसल आपको बता दें कि चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में किडनी से संबंधित बीमारी का वह इलाज करवा रहे थे। इसके बाद में उन्हें रोयापेट्टा में ओमांदुरार जीएच में शिफ्ट किया गया। वह मूल रूप से तंजावुर के वडक्कू वासल के रहने वाले थे।
इसी के अलावा आपको बता दें कि प्रवीण कुमार ने अपने करियर की शुरुआत एक कीबोर्ड प्लेयर के तौर पर की थी। लेकिन बाद में उन्होंने राकाधन, मेंथागु, कक्कन और बंपर जैसी फिल्मों के लिए म्यूजिक कंपोस्ट किया। प्रवीण ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में राकाधन के लिए म्यूजिक कंपोज किया था और अपने काम से ऑडियंस को इंप्रेस किया था। हालांकि आपको बता दें कि प्रवीण कुमार को मेथागु फ़िल्म से एक असल पहचान मिली थी।


Click it and Unblock the Notifications











