..................... Manobala- तमिल लीजेंड एक्टर मनोबला का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस! Tamil legend actor Manobala passed away, breathed his last at the age of 69! - Hindi Filmibeat

Manobala- तमिल लीजेंड एक्टर मनोबला का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस!

tamil, news, south

तमिल इंड्स्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है और पता चला है कि दिग्गज कलाकार मनोबला का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। जी हां, उन्होने 3 मई को अंतिम सांस ली है और उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं।

कई फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। बताया जा रहा है कि मनोबला करीब एक पखवाड़े से एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जनवरी में उनकी कार्डियक सर्जरी हुई थी।

बताया जा रहा है कि दिल की ही समस्या के चलते उन्होने जीवन को अलविदा कह दिया। 1970 के दशक की शुरुआत में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले मनोबला भारतीराजा की 1979 की फिल्म पुथिया वरपुगल के साथ को-डायरेक्टर बने थे।

इसके बाद उन्होने एक कॉमेडियन के तौर पर काफी काम किया और कई बार ऐसे ऐसे किरदार भी निभाए जो कि आज भी याद किए जाते हैं। मनोबला एक वर्लेटाइल एक्टर थे और उन्होने कई फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाई थी। ना सिर्फ तमिल बल्कि उन्होने तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है और वहां भी जाने जाते हैं।

Read more about: tamil news south
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X