दुबई के करोड़पति खालिद अल अमेरी संग गुपचुप इस एक्ट्रेस ने रचा ली सगाई, पहली पत्नी का खुलासा

Sunaina Khalid Al Ameri Engagement: तमिल की पॉपुलर अभिनेत्री सुनैना इन दिनों काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल खबर आ रही है कि दुबई के यूट्यूबर खालिद-अल-अमेरी से उन्होंने गुपचुप सगाई कर ली है। बता दे की 5 जून को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की थी और इसमें वह किसी शख्स का हाथ थामे नजर आई थी।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सुनैना ने लॉक वाली इमोजी बनाते हुए इस तस्वीर को शेयर किया। इस तस्वीर से पता चलता है कि वह लाइफटाइम के लिए किसी के साथ में लॉक हो चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपने पार्टनर का चेहरा रिवील नहीं किया था। लेकिन 26 जून को यूट्यूबर खालिद-अल-अमेरी द्वारा भी एक ऐसी ही तस्वीर को शेयर किया गया।
यूट्यूबर खालिद-अल-अमेरी शेयर की गई तस्वीर में किसी लड़की का हाथ थामे हुए नजर आए। उनकी इस पोस्ट में दोनों सगाई की अंगूठियां भी फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दिए। लेकिन जब दोनों की एक जैसी पोस्ट सामने आई तो उनकी सगाई की खबरें तेजी से वायरल होने लग गई।
हालांकि बाद में सुनैना ने अपने एक्स हैंडल के जरिए अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट किया और एक पोस्ट भी शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने यह देखा कि मेरी आखिरी पोस्ट को लेकर काफी सारे आर्टिकल लिखे गए। मैं यह क्लियर करना चाहती हूं कि मैं अपनी इंगेजमेंट में खुश हूं। आपके प्यार भरे मैसेज के लिए थैंक्यू।
लेकिन आपको बता दें कि सुनैना ने इस पोस्ट को बाद में डिलीट कर दिया था। बता दे कि सुनैना के साथ जिस दुबई के यूट्यूबर का नाम जोड़ा जा रहा था उनकी उम्र 40 साल है। वह UAE के बहुत ही पॉपुलर इनफ्लुएंसर्स में से एक माने जाते हैं। खबरों के अनुसार वह तलाकशुदा है और उनकी पहली पत्नी से 6 महीने पहले ही उनका तलाक हुआ है।
यूट्यूबर खालिद-अल-अमेरी की पहली पत्नी सलमा ने 1 जुलाई को यूट्यूब चैनल के साथ में बातचीत के दौरान दोनों के तलाक को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका तलाक 14 फरवरी को फाइनल हो गया था।
लेकिन अगर हम साउथ की एक्ट्रेस सुनैना की बात करें तो उन्होंने 2008 में फिल्म Kadhalil Vizhunthen से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था और कई सारी फिल्मों में भी वह नजर आ चुके हैं। खबरों के अनुसार वह दुबई के बिजनेसमैन के साथ इसी साल शादी करने वाली है। हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। एक्ट्रेस यूट्यूबर से उम्र में 5 साल छोटी है।


Click it and Unblock the Notifications











